फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tell a member of Modi team, cheated three lakh rupees in the name of getting housing

मोदी टीम का सदस्य बता आवास दिलाने के नाम पर ठगे तीन लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tell a member of Modi team, cheated three lakh rupees in the name of getting housing
करनाल। खुद को मोदी टीम का सदस्य और हरियाणा के स्वास्थ्यमंत्री व सांसद का करीबी बताकर एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर 15 श्रमिकों से धोखाधड़ी करके तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में अब करनाल सदर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जुंडला निवासी संजय कुमार, किरण और प्रदीप का आरोप है कि असंध निवासी ओम प्रकाश व सुरेश से उनकी जान पहचान हो गई। उन्होंने खुद को मोदी टीम का सदस्य बताया। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री व करनाल के सांसद के काफी करीबी बताते हुए कहा कि उन लोगों के पास मकान नहीं है तो वह प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के मकान दिलवा देगा। जुंडला में सितंबर 2018 में उसने 15 मजदूरों को अपने झांसे में लेकर प्रत्येक श्रमिक से आधार कार्ड, बैंक खाता कापी व राशन कार्ड कापी यह कहकर ले गए कि तुम्हारे मकान के नाम तीन-तीन लाख रुपये ग्रांट दिलवाएगा। उस समय आवासीय योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे थे। इसलिए उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। वह कई बार योजना पास कराने के नाम पर पानीपत बुलाकर ले गया। वहां शपथ पत्र भी लिए। सभी से दो-दो, तीन-तीन हजार रुपये वसूल लिए। सभी 15 मजदूरों से कुल करीब तीन लाख रुपये वसूल लिए। समय गुजरता गया, कभी मोबाइल बंद करने लगा तो कभी परिवार के किसी सदस्य को बीमार बताकर टालता रहा लेकिन अब रुपये लौटाने से भी मना कर रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में मजदूरों ने कानूनी कार्रवाई के साथ अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसे ठगे रुपए
जुंडला गांव निवासी संजय कुमार, बाबू राम, किरण, प्रदीप, सुनीता रानी, अनारकली, शोभा, आशा रानी, सुनीता, राजेश कुमारी, सावित्री, सुनिता, लखुबुआना (पानीपत) निवासी शकुंतला, बुड़शाम निवासी वेदपाल, प्रियंका आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed