फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teenager and girl died due to drowning while bathing in Yamuna

यमुना में स्नान करते समय किशोर और युवती की डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager and girl died due to drowning while bathing in Yamuna
यमुना में स्नान करते समय किशोर और युवती की डूबने से मौत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/कुंजपुरा। गंगा दशहरा पर यमुना घाट पर स्नान करते समय एक 16 वर्षीय किशोर व 24 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई। इसमें मुगल माजरा निवासी एक किशोर अपने माता-पिता का इकलौता था। महिला अपने पीछे आठ माह का बच्चा छोड़ गई। करीब दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी।
मुगलमाजरा निवासी चरण सिंह के 16 वर्षीय पुत्र नितिन करनाल की शिवकॉलोनी निवासी अपने नाना नाथीराम सैनी के घर आया था। परिजनों ने बताया कि गंगा दशहरे पर स्नान करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वह यमुना घाट बड़ौली गया था। बताते हैं कि जब वह नहा रहा था, तभी एक अन्य युवक डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में नितिन डूब गया। मामा राहुल ने बताया कि नितिन को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इधर, कुंजपुरा क्षेत्र के गांव जटोली के निकट यमुना घाट पर एक युवती भी नहाते समय डूब गई। बताते हैं कि गांव जडौली निवासी मधु पति प्रिंस के साथ यमुना घाट पर गई थी। पूजा-अर्चना के उपरांत वह यमुना में स्नान करने लगी। इस दौरान वह गहरे पानी में उतर गई और धीरे-धीरे डूब गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बाद में उसे पानी से बाहर निकाला और करनाल स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना उपरांत कुंजपुरा थाना के एएसआई मुकेश कुमार अस्पताल पहुंचे। महिला के परिजनों के बयान लेने के बाद सामान्य कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। यहां एक अन्य के भी डूबने की चर्चा रही लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed