{"_id":"68a8c0d271a59c96bc07029b","slug":"teams-formed-to-monitor-the-water-level-of-yamuna-karnal-news-c-18-knl1008-721153-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: यमुना के जलस्तर की निगरानी के लिए टीमें की गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: यमुना के जलस्तर की निगरानी के लिए टीमें की गठित
Sat, 23 Aug 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
- एक दिन में तीन से चार बार तक यमुना के जल स्तर की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में यमुना का जलस्तर के निरंतर निगरानी के लिए सिंचाई विभाग की ओर से सभी क्षेत्रों में टीमें गठित की गई हैंं। ये टीमें जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही हैं। टीम की ओर से दिन में चार बार यमुना के बहते जलस्तर की जानकारी जुटाई जा रही है।
इस टीम के गठन का मुख्य उद्देश्य लोगों की फसलों को व सामान्य जल जीवन को बाढ़ के प्रभाव से बचाना है। ये टीमें चौगांवा, चंद्राव, गढ़ी बीरबल, शेरगढ़ टापू, ढाकवाला, लालूपुरा गांव का दौरा कर बाढ़ से बचाव के लिए जरूरी जानकारी जुटा रही है। करनैल सिंह एसडीओ ने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विभाग की टीमें अलर्ट हैं। सिंचाई विभाग की ओर से आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए सभी तरह के उपकरण व राहत सामग्री उपलब्ध है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिला में यमुना का जल स्तर अभी नियंत्रण में है। हथिनी कुंड बैराज से अभी 25 हजार क्यूसेक से भी कम पानी छोड़ा जा रहा है। किसी भी तरह की आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए विभाग के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।