{"_id":"691cce695ef4781a3e0a8f80","slug":"teams-are-knocking-door-to-door-to-self-certify-property-ids-karnal-news-c-18-knl1008-783148-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रॉपर्टी आईडी को स्व प्रमाणित कराने घर-घर दस्तक दे रहीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रॉपर्टी आईडी को स्व प्रमाणित कराने घर-घर दस्तक दे रहीं टीमें
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी को स्व प्रमाणित कराने घर-घर दस्तक दे रहीं टीमें
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम क्षेत्र के हर घर, प्लॉट और दुकान की संपत्ति आईडी को घर-घर जाकर स्व-प्रमाणित करा रहा है। निगम ने 10 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें 20 वार्डों में घर-घर जाकर संपर्क कर रही हैं।
करनाल नगर निगम के अधीन शहर में कुल 1,66,222 संपत्ति आईडी हैं। इनमें से 67,517 संपत्ति आईडी को सत्यापित किया जा चुका है, शेष करीब एक लाख आईडी को सत्यापित किया जाना शेष है। इस वित्त वर्ष में सभी का सत्यापित करने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि प्रॉपर्टी आईडी डाटा में गलती को सही करने में भी टीम के सदस्य मदद करेंगे। गलती को सही करने से संबंधित दस्तावेज के बारे में जानकारी देंगे। संबंधित व्यक्ति उन दस्तावेजों को लेकर अटल सेवा केंद्र (सीएससी) में जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवाएंगे। जिसके बाद निगम उसे दुरुस्त कर देगा।
शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) की विंडो नंबर- 2, 8, 9 व 10 और प्रथम तल पर मौजूद सभागार कमरा नंबर-207 में भी स्व-प्रमाणित करने का कार्य किया जा रहा है। नागरिकों को फोन के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
खुद ऐसे कर सकते हैं स्व-प्रमाणित
संपत्ति स्व-प्रमाणित करने के लिए नागरिक सबसे पहले एनडीसी पोर्टल property.ulbharyana.gov.in पर जाएं। साइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर उस पर जानकारी दर्ज करें। अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगइन करें और सर्च फील्ड में जाकर प्रॉपर्टी आईडी को सर्च करें। प्रॉपर्टी के ब्यौरे पर क्लिक कर उसे चेक करें। प्रत्येक ब्यौरे के आगे यस व नो, दो विकल्प मिलेंगे। ध्यान से पढ़ने के बाद, सारा डाटा ठीक दिखाई दे तो यस पर क्लिक कर दें। अंत में परिवार पहचानपत्र या आधार नंबर डालकर सबमिट करें। प्रॉपर्टी आईडी स्व-प्रमाणित हो जाएगी।
इसलिए जरूरी है स्वप्रमाणित करना
प्रॉपर्टी आईडी को स्व-प्रमाणित करवाकर अपने डाटा को लॉक करें। ऐसा करने से कोई अन्य व्यक्ति प्रॉपर्टी आईडी से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं कर सकता और न ही उसमें कोई तबदीली लाने के लिए आपत्ति दर्ज कर सकता है। इससे संबंधित प्रॉपर्टी मालिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे। नागरिक इस कार्य के लिए नगर निगम की टीमों का सहयोग करें। यह कार्य उन्हीं की सुविधा के लिए ही किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -निगम क्षेत्र में संपत्ति आईडी को स्व-प्रमाणित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नगर निगम की 10 टीमें डोर टू डोर जाकर प्रॉपर्टी आईडी को प्रमाणित करने का काम कर रही हैं। इन टीमों को पहचानपत्र जारी किए गए हैं। अब तक 67,517 संपत्तियों की आईडी को स्व-प्रमाणित किया जा चुका है। - अभय सिंह, उप निगम आयुक्त, नगर निगम