{"_id":"60eb5b378ebc3ec20a7064de","slug":"team-searched-leapored-in-forest-karnal-news-knl761090146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर चला सर्च अभियान तेंदुआ मिला न पैर के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर चला सर्च अभियान तेंदुआ मिला न पैर के निशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-8 में तेंदुआ घुसने की आशंका के बाद सेक्टरवासियों में दहशत है। रविवार को भी एक व्यक्ति द्वारा तेंदुआ देखे जाने की बात कही गई तो जिला प्रशासन हरकत में आ गया और वन्य प्राणी विभाग रोहतक से अधिकारियों व कर्मचारियों को बुलाकर सेक्टर-8, 9, 32 व 33 के पीछे जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक कुछ नहीं मिला। सेक्टर-8 में शनिवार सुबह एक घर के बाहर खून के छीटे दिखाई दिए थे और साथ ही किसी जानवर के पंजे के निशान भी थे। सुबह सेक्टरवासियों ने जब यह देखा तो उन्हें लगा कि ये तेंदुए के पंजे के निशान है।ं उन्होंने सेक्टर-9 चौकी पुलिस को सूचना दी। कॉलोनी वासियों का कहना है कि उनकी गली का एक कुत्ता भी गायब है। तभी से पुलिस व वन्य प्राणी विभाग की टीमें तेंदुए को खोजने में लगी थीं। रविवार को भी दिनभर सर्च अभियान चलाया गया लेकिन टीम को न तो तेंदुए के पांव के निशान मिले न तेंदुआ। दो साल पहले भी सेक्टर-8 में एक घर में तेंदुआ घुस आया था। इस कारण सेक्टरवासी सहमे हैं।
शाम होते ही जंगल में चला जाता है तेंदुआ
वन्य प्राणी विभाग रोहतक के इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि करनाल में तेंदुए की सूचना मिली थी। डॉक्टर के साथ उनकी टीम आई है। उन्होंने सेक्टर के आसपास जंगल वाले क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया लेकिन वहां तेंदुए के पांव के निशान तक नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए के पांव के निशान कुत्ते के पांव के निशान से बड़े होते हैं, उनमें नाखून के निशान नहीं होते। तेंदुआ शर्मीला जानवर है। वह शाम होते ही जंगल की ओर चला जाता है उससे डरने की आवश्यकता नहीं है। जहां तेंदुआ होता है वहां उसकी गंध भी होती है यहां उसकी गंध भी नहीं मिली है।