फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Team formed to mark henchmen of Lawrence in Haryana

Haryana: लॉरेंस के गुर्गों को चिह्नित करने के लिए टीम गठित, एनआईए भी लगातार जांच में जुटी

Wed, 28 Jun 2023 09:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संजू कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संजू कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 09:01 AM IST
सार

एनआईए कई बार प्रदेश में छापेमारी कर चुकी है। करनाल रेंज के आईजी ने अधिकारियों से बैठक की। सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को करनाल रेंज के आईजी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने एसपी स्तर के अधिकारियों से बैठक की। 

विज्ञापन
Team formed to mark henchmen of Lawrence in Haryana
Lawrence Bishnoi - फोटो : Social Media

विस्तार

लॅारेंस बिश्नोई गैंग की जीटी बेल्ट में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को करनाल रेंज के आईजी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने एसपी स्तर के अधिकारियों से बैठक की। इसमें उन्होंने लारेंस गैंग के गुर्गों को चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसने के कड़े निर्देश दिए। गुर्गों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम भी गठित की गई है। यह टीम बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खंगालेगी, इसके बाद उन पर कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी। 

विज्ञापन


जीटी बेल्ट के अंबाला, यमुनानगर व करनाल आदि जिलों में अब तक लारेंस के 13 गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। ये भी कारोबारी, आढ़ती, सेलिब्रिटी और नेताओं को निशाना बनाते थे। उधर एनआईए लगातार लारेंस के नेटवर्क को खंगालने व उसे धवस्त करने में जुटी है। बीते दिनों यमुनानगर, अंबाला सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों में वह छापेमारी कर चुकी है। एक दिन पहले ही एक आरोप पत्र में एनआईए ने बताया कि लारेंस अपना नेटवर्क दाऊद इब्राहिम की तरह खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

 
काला राणा ने भी लारेंस से मिलाया हाथ
2013 में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले कुख्यात गैंगस्टर काला राणा ने भी लारेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी से हाथ मिला लिया है। अंबाला जेल  में उसकी मुलाकात लारेंस से हुुई। 2017 में वह भगोड़ा घोषित हो गया। उस पर अंबाला में  चार, यमुनानगर में 19, कुरुक्षेत्र में चार और फतेहाबाद में भी हत्या, छीनाझपटी, लूट के कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में बैठ अमन सांभी चला रहा गैंग
करनाल पुलिस ने बीते माह बीर सिंह को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। जांच में सामने आया था कि वह अमन सांभी गैंग का सदस्य है। अमन हत्या के मामले में जेल से जमानत के बाद अमेरिका चला गया था। सांभी गैंग का ही गैंगस्टर अंकुश कमालपुर और मुकेश जांबा है, जो इन दिनों जेल में बंद है। ये सभी लारेंस के लिए काम करते हैं।

गैंग में 500 से अधिक शूटर
महज 31 साल के लारेंस पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2011 में चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनाव में हार के बाद विजेता उम्मीदवार पर फायरिंग के बाद वह पहली बार चर्चाओं में आया था। एक के बाद एक गैंगस्टरों से हाथ मिला उसने ताकत बढ़ाई और अब खालिस्तान आतंकियों के साथ मिलकर वह वारदात को अंजाम दे रहा है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि लारेंस के गिरोह में 500 से अधिक शूटर हैं।


गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। बदमाशों पर सख्ती करने के लिए एसपी के साथ बैठक की गई है, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। बदमाशों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। -सतेंद्र कुमार गुप्ता, आईजी करनाल रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed