फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teacher shortage impacts enrollment

Karnal News: शिक्षकों की कमी से नामांकन पर पड़ रहा असर

Sat, 11 Apr 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 11 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teacher shortage impacts enrollment
नामांकन बढ़ाने और घर-घर संवाद करने पर बैठक करते हुए अ​धिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश में जनगणना ड्यूटी में व्यस्त शिक्षकों के कारण स्कूलों का नामांकन अभियान प्रभावित हो रहा है। स्टाफ की कमी से घर-घर संपर्क धीमा पड़ा, जिससे ड्रॉपआउट बच्चों तक पहुंच बाधित हुई और नए नामांकन अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाए। ऐसे में शिक्षा विभाग ने अब अभियान को सख्ती से लागू करते हुए जमीनी स्तर पर फोकस बढ़ा दिया है।

अब हर बच्चे की ट्रैकिंग, अभिभावकों से संवाद और वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है। विभाग ने कहा कि नामांकन अभियान के तहत स्कूलों को अपने क्षेत्र के सभी ड्रॉपआउट बच्चों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें उन बच्चों को भी शामिल किया जा रहा है, जिन्होंने कभी स्कूल में दाखिला नहीं लिया या बीच में पढ़ाई छोड़ दी।
विज्ञापन



- घर-घर किया जा रहा संवाद
जिन क्षेत्रों में बच्चों की कमी है, वहां पर शिक्षक और स्टाफ घर-घर जाकर अभिभावकों से सीधा संवाद कर रहे हैं। खासकर जिन 26 स्कूलों में 20 से कम विद्यार्थी हैं, वहां अधिक फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- लक्ष्य तय, रोजाना होगी रिपोर्टिंग

प्रत्येक स्कूल को ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा जोड़ने का लक्ष्य दिया है। नियमित समीक्षा बैठकें होंगी और मुख्यालय स्तर पर रोजाना रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है, ताकि जिलेवार स्थिति पर नजर रखी जा सके।



- स्कूल माहौल सुधारने पर जोर

विभागीय समीक्षा में सामने आया है कि केवल योजनाएं देने से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे थे। अब स्कूल में पढ़ाई को रोचक बनाने, सह-पाठयक्रम बढ़ाने और माहौल बेहतर करने पर भी फोकस किया जा रहा है।




वर्जन-

अभियान में पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी समूहों को भी जोड़ा जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच बनाई जा सके। खंड़ शिक्षा अधिकारियों की बैठक की गई है। ड्रॉपआउट की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाने का प्रयास है।

- नीलम कुंडू, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed