फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teacher lost his life in road accident in Unnao

अध्यापक की उन्नाव में सड़क हादसे में गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher lost his life in road accident in Unnao
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। वार्ड नंबर तीन धर्मबीर कॉलोनी निवासी अध्यापक नरेंद्र चोपड़ा की सड़क हादसे में रविवार की रात मौत हो गई है। उनका शव मंगलवार को घर पहुंचेगा।
नरेंद्र चोपड़ा बसताड़ा गांव की चतरगढ़ में बतौर मुख्य अध्यापक तैनात थे। रविवार को वह लखनऊ में होने वाले राधा स्वामी सत्संग समागम में हिस्सा लेने संगत के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। रविवार-सोमवार की रात लगभग एक बजे नरेंद्र व उनके साथी उन्नाव पहुंच चुके थे। परिजनों के अनुसार सड़क पर कोई खराब गाड़ी खड़ी थी। जिसकी मरम्मत का काम चल रहा था और वाहन चालकों के लिए इंडीकेटर के तौर पर गाड़ी की स्टेपनी को ही सड़क पर रखा था। तभी कार का एक पहिया स्टेपनी के ऊपर चढ़ने से कार का संतुलन बिगड़ गया। जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अध्यापक नरेंद्र चोपड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ अन्य सवारियों को चोटें आईं। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। जिसके बाद करीब दो बजे उन्नाव से शव लेकर परिजन रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed