{"_id":"ae3d9fa1adf366180f27a281e387de9b","slug":"teacher-213","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर पर जमा होने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर पर जमा होने के निर्देश
गुहला-चीका
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अतिथि अध्यापक के मोबाइल पर आई कॉल के बाद क्षेत्र भर के अतिथि अध्यापकों ने दिल्ली की ओर दौड़ लगा दी है। देर शाम को कई अतिथि अध्यापक दिल्ली जाने के साधन ढूंढते नजर आए। प्रदेश भर के तमाम अतिथि अध्यापकों को बुधवार सुबह दिल्ली में जंतर मंतर पर जमा होने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले 11 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे अतिथि अध्यापकों की सरकार की ओर से कोई सुध न लिए जाने से अध्यापक नेताओं ने आगामी रणनीति तय करने के लिए अतिथि अध्यापकों की बुधवार को आपात सभा बुलाई है।
अतिथि अध्यापक कुलदीप सिंह झींझर ने बताया कि नियमित किए जाने की मांग पर ग्यारह दिनों से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन चल रहा है। अतिथि अध्यापकों की सरकार ने आज तक कोई सुध नहीं ली है। ग्यारह दिनों से भूखे प्यासे अध्यापकों की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। कुलदीप सिंह ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे अध्यापक कुलदीप झरौली को मंगलवार को खून की उल्टी आने लगी है।
वहीं, हालत बिगड़ने पर अध्यापिका पुष्पा रानी को हरियाणा भवन की एंबुलेंस से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अध्यापकों के प्रति सरकार की बेरुखी को देखते हुए अतिथि अध्यापक संघ ने आपात सभा बुलाने का फैसला किया है। संघ की ओर से आई कॉल में पूरे हरियाणा के अतिथि अध्यापकों से अपील की गई है कि वे बुधवार को आपने सभी काम-धंधे छोड़कर दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहुंचें। एक अन्य अतिथि अध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि जंतर-मंतर पर बुधवार को आयोजित की जाने वाली रैली में प्रदेश भर के हजारों अतिथि अध्यापक भाग लेंगे।