फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   TB free 22 gram panchayats got award

Karnal News: टीबी मुक्त 22 ग्राम पंचायतों को मिला अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
TB free 22 gram panchayats got award
- उपायुक्त ने महात्मा गांधी का स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर की 22 ग्राम पंचायतों को उपायुक्त उत्तम सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने महात्मा गांधी का स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त गांव बनाने में अहम योगदान देने वाली टीबी मुक्त 22 पंचायतों के सरपंच भी बधाई के पात्र हैं और कहा कि इन पंचायतों की तरह जिले की सभी पंचायतें अपने-अपने गांवों को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें। इसी पहल को आगे भी जारी रखें और सम्मानित हुए सरपंच अपने आस-पास की पंचायतों का भी सहयोग करें, जिससे पूरा जिला टीबी मुक्त हो जाए।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिले में उचित मेडिकल सुविधा प्रदान करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे टीबी के मरीजों को दी जाने वाली न्यूट्रीशन किट का वितरण सही ढंग से किया जाए। उन्होंने सरपंचों को समाज सुधार के कार्यों में आगे आकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच गांव में साफ सफाई, नशे व ड्रग आदि के प्रति भी नागरिकों को जागरूक करें। उन्होंने सरपंचों को नशा मुक्ति में सहयोग देने का आह्वान किया व नशे की तस्करी की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जाए। इस मौके पर उप-सिविल सर्जन डॉ. सिम्मी कपूर, पीपीएम स्नेहा राणा, को-ऑर्डिनेटर कमल शर्मा व प्रीति मौजूद रहे।
लिंगानुपात में प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा करनाल
उपायुक्त ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप लिंगानुपात सुधार में करनाल जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए निरंतर अपने अभियान को जारी रखें और कहीं पर भी कन्या भ्रूण हत्या जैसी घटना को न होने दें। इसके लिए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए।

ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम में पंचायतों की अहम भूमिका
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कहा कि ड्रग फ्री हरियाणा, ड्रग फ्री इंडिया मुहिम को साकार करने के लिए पंचायत स्तर पर सरपंचों की अहम भूमिका है। टीबी मुक्त व लिंगानुपात में आदर्श पंचायतें बनाने व नशे को रोकने के लिए प्रशासन गंभीर है। गांवों में सरपंचों के माध्यम से नशा तस्करी के कार्य को रोकने के लिए सहयोग दें। नशा तस्करों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन की ओर से नशा तस्करों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed