फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tantrik raped a woman by scaring her with ghosts

Karnal News: भूत का भय दिखाकर तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म

Wed, 19 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 19 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Tantrik raped a woman by scaring her with ghosts
करनाल। शहर की एक काॅलोनी में रहने वाली महिला को तांत्रिक ने भूत निकालने की बात कहकर पताशे में नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। आरोप है कि रेलवे रोड स्थित मछली मार्केट के पास दुकान लगाने वाले अमित ने हाथ-पैर बांधकर उससे अप्राकृतिक कृत्य भी किया। घटना सोमवार की दोपहर की है।
विज्ञापन

महिला को होश आया तो चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब महिला का मेडिकल करवाया जाएगा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी तांत्रिक ने महिला के पति की मौत के बाद उन पर भूत-प्रेत का साया बताया था।
विज्ञापन

महिला आरोपी के झांसे में आ गई। मूलरूप से इंद्री थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वर्तमान में वह करनाल की एक काॅलोनी में रहती है। पति की मौत के बाद से वह लगातार परेशान चल रही थी। वह रेलवे रोड स्थित मछली मार्केट के पास दुकान चलाने वाले आरोपी अमित के संपर्क में आई तो उसने भूत-प्रेत का भय दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर आकर आरोपी ने की वारदात

पीड़िता ने बताया कि आरोपी इलाज करने के बहाने से उसके घर आया था। घर में कमरे के अंदर से सभी को बाहर जाने को कहा। जब सभी बाहर चले गए तो उसे पताशे में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे महिला बेसुध हो गई। आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांधकर अप्राकृतिक कृत्य किया। वारदात के बाद से महिला डरी हुई थी। मंगलवार को उसने अपनी बहन को इस बारे में बताया। इसके बाद थाना शहर पुलिस में शिकायत दी।





------------एक काॅलोनी की महिला के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्रवीन कुमार, प्रभारी, थाना शहर करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed