फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Talented kids were honored

Karnal News: गढ़ी बीरबल रोड के बीच बना गड्ढा बना मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Talented kids were honored
इंद्री। इंद्री शहर के बीचोंबीच गुजर रही गढ़ी बीरबल रोड पर स्थित पंजाब कॉलोनी के मोड़ पर बने मैनहोल के साथ गड्ढा होने के कारण राहगीरों और काॅलोनीवासियों को परेशानी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि गड्ढे में कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं। इसे लेकर कॉलोनी वासियों में रोष पनप रहा है। कॉलोनीवासी वीनू भाटिया, राजेंद्र, जगजीत, रमन, देवेंद्र और राजकुमार आदि का कहना है कि पंजाब कॉलोनी के मोड़ पर बने मैनहोल के साथ मिट्टी धंसने से बहुत बड़ा गड्ढा बना हुआ है जिसके कारण कभी भी कोई भयानक हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि बरसाती पानी जमा होने के बाद तो गड्ढे का पता भी नहीं चलता, जिस कारण गड्ढे में गिरने का खतरा बना रहता है। मुख्य सड़क होने के कारण इस सड़क पर काफी यातायात रहता है। फिर भी प्रशासन का इस गड्ढे की ओर कोई ध्यान नही है। कालोनीवासियों ने मांग की कि शीघ्र ही गड्ढे को ठीक करवाया जाए। इस मामले में जनस्वास्थ्य विभाग अभियांत्रिकी के जेई मुकेश कुमार ने बताया कि अभी मामला उनके संज्ञान मे नहीं है शीघ्र ही गड्ढे को ठीक करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed