फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tahrir given against eight including SDM, DSP and Inspector

एसडीएम, डीएसपी व इंस्पेक्टर सहित आठ के खिलाफ दी तहरीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tahrir given against eight including SDM, DSP and Inspector
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बसताड़ा टोल पर लाठीचार्ज में घायल एक किसान ने एसपी को एसडीएम, डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में किसान जगदीप सिंह ने बताया कि एसडीएम आयुष सिन्हा, डीएसपी विरेंद्र सैनी, सीआईए इंस्पेक्टर हरजिंद्र, गुरजीत जलमाना चौकी, विजय देशवाल, विनोद शर्मा सहित 8 पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगाया है। जगदीप ने बताया कि 28 अगस्त को सीएम की अध्यक्षता में भाजपा की राज्यस्तरीय बैठक थी। किसान इस बैठक का बसताड़ा टोल पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे थे। तभी डीएसपी और सीआईए इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने गैर कानूनी तौर पर लाठियां बरसाईं। इसमें किसान महेंद्र, रविंद्र, रणबीर सिंह, गुरजंत, सुखविंद्र, गुरमीत, नरेंद्र, मतूत, मनजीत, अमृतपाल, हरमन, अमनदीप, असवंत सिंह, अंग्रेज, राजेंद्र, सुलतान जगदीप व अन्य किसानों को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed