फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   tabligi jamat wires are connected to karnal

मुंडीगढ़ी में हुए जलसे में पहुँचे थे मौलाना साद, जुटे थे लाखों लोग 16-44-21

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
tabligi jamat wires are connected to karnal
दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज का मामला सामने आने के बाद देशभर में तब्लीगी जमात चरचाओं में है। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण में तब्लीगी जमात की लापरवाही अहम है। मामले में दिल्ली पुलिस को तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की तलाश है। ऐसे में अब इसका करनाल कनेक्शन उजागर हो रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से पहले 24 से 26 अक्टूबर तक घरौंडा खंड के यमुना से सटे गांव मुंडीगड़ी में भी जलसे का आयोजन किया गया था, जिसमें मौलाना साद सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। इन दिनों आसपास के क्षेत्रों में जलसे को लेकर चरचा आम है।
विज्ञापन

मुंडीगड़ी के लोगों के अनुसार 24 से लेकर 26 अक्टूबर तक चले जलसे में हजारों की संख्या में जमाती जुटे थे। इसमें मरकज निजामुद्दीन मुख्यालय से मौलाना साद टूरिस्ट बस में मुंडीगढ़ी पहुंचे थे। उस बस में करीब 40 लोग सवार थे। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से जलसे में जमाती पहुंचे थे। आयोजन के लिए दो महीने पहले रोडमैप तैयार किया गया था। गांव के समीप सैकड़ों एकड़ जमीन में यह आयोजन हुआ। बाजार, दुकानें, पेयजल, शौचालयों इत्यादि की व्यवस्थाएं भी की गईं थी, लेकिन इतने बड़े आयोजन को लेकर मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई गयी थी। मौखिक तौर पर इस आयोजन का खूब प्रचार हुआ था। जलसे में लोगों ने मौलाना साद को दूर से ही देखा और सुना था, लेकिन अब दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज प्रकरण के बाद क्षेत्रवासियों में इसे लेकर चरचा आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed