फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   T-flyover tender will be held soon, construction will start

Karnal News: जल्द लगेगा टी-फ्लाईओवर का टेंडर, शुरू होगा निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
T-flyover tender will be held soon, construction will start
- सभी बाधाएं दूर कर 127 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना का डिजाइन भेजा गया मुख्यालय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। शहरी यातायात को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित 127 करोड़ रुपये की लागत वाली टी-फ्लाईओवर परियोजना को हरियाणा विकास प्राधिकरण सहित सभी विभागों की स्वीकृति मिल गई है। अब इस परियोजना को टेंडर के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। अगले सप्ताह परियोजना का टेंडर ऑनलाइन होने की संभावना है। ये टेंडर चौथी बार लगेगा, लेकिन अब इसमें कार्यदायी संस्थाओं को आने वाली दिक्कतों को दूर कर दिया गया है।
यही कारण है कि इस बार इसका टेंडर किसी बड़ी एजेंसी को मिलने की संभावना है। इसके बाद शहर में टी-फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहर में टी-फ्लाईओवर की परियोजना को करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने तैयार की थी, लेकिन शहर के अंदर का प्रोजेक्ट होने के कारण एजेंसियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। पहले इसकी 154 करोड़ रुपये प्रस्तावित लागत थी। जनवरी 2022 में इसका डिजाइन स्वीकृत हो गया था। पहले इसे सेक्टर 13-14 के डिवाइडिंग रोड से शुरू करके खालसा कॉलेज के पास उतारना था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 14 मार्च-2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में सुझाव दिया था कि इसे खालसा कॉलेज के बजाय रेलवे रोड पर मछली मार्केट या चर्च के पास उतार दिया जाए तो इसका फायदा अधिकांश स्कूलों के बच्चों, शिक्षकों, घोघड़ीपुर से आने वाले ट्रैफिक, आसपास की विभिन्न कॉलोनियों को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्मार्ट सिटी ने इस पर पुनर्विचार करके दोबारा डिजाइन तैयार की थी, जिसमें अब इसकी लंबाई 700 मीटर कम कर दी गई है। लागत भी 63 करोड़ रुपये कम होकर 91 करोड़ हो गई। नई डिजाइन में हरियाणा नर्सिंग होम से रेलवे रोड तक व टी-प्वॉइंट कमेटी चौक से कर्ण पार्क तक फ्लाईओवर बनाने को हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद मार्च-2022 से जनवरी-2023 तक तीन बार टेंडर ऑनलाइन किया गया लेकिन कोई भी निर्माणदायी संस्था ने टेंडर नहीं लिया। इसके बाद एचएसवीपी ने खुद ही इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्णय लिया। नए सिरे से 127 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया। लेकिन कई तरह की बाधाएं आती रहीं। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर मेहला ने बताया कि अन्य विभागों के साथ-साथ एचएसवीपी से भी परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। जिसके तहत परियोजना तो 127 करोड़ रुपये की ही है, लेकिन फ्लाईओवर की वास्तविक लागत 107 करोड़ रुपये है। शेष 20 करोड़ रुपये से अन्य कार्य कराए जाएंगे।
इन क्षेत्रों को होगा फायदा
ये परियोजना सिरे चढ़ती है तो शहर के व्यस्ततम रेलवे रोड व इसके आसपास ही राजकीय महिला कॉलेज, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालक एवं बालिका), डीएवी महिला कॉलेज, डीएवी बीएड कॉलेज, डीएवी ब्वायज कॉलेज, एसडी आदर्श स्कूल, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुल्तान, जैन गर्ल्स स्कूल, एसडी गर्ल्स स्कूल आदि कई स्कूल कॉलेज हैं, जिनके हजारों छात्र-छात्राएं रोज आते-जाते हैं। इन विद्यार्थियों को प्रस्तावित फ्लाईओवर से फायदा मिल सकेगा। घोघड़ीपुर से आने वाले ट्रैफिक को तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही सदर बाजार को सीधा लाभ मिल सकेगा। रमेश नगर, इब्राहिम मंडी और सुभाष कॉलोनी आदि की आबादी को भी इसका फायदा होगा।


अगले सप्ताह टेंडर लगेगा : धर्मबीर मेहला
127 करोड़ रुपये की लागत वाली टी-फ्लाईओवर की परियोजना की अब सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। स्वीकृति मिल चुकी है। फाइनल डिजाइन के साथ टी-फ्लाओवर परियोजना को अब टेंडर ऑनलाइन करने के लिए एचएसवीपी मुख्यालय भेज दिया गया है। आगामी सप्ताह इसका टेंडर ऑनलाइन कर दिया जाएगा। परियोजना को अनुकूल बनाया गया है, जिससे उम्मीद है कि शीघ्र मानक पूर्ण करने वाली कार्यदायी संस्था को कार्य देकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

-धर्मबीर मेहला, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed