फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Synthetic courts worth Rs 2.5 crore started falling apart after four years

Karnal News: चार साल बाद उखड़ने लगे ढाई करोड़ के सिंथेटिक कोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Synthetic courts worth Rs 2.5 crore started falling apart after four years
- वाॅलीबॉल और बास्केटबाॅल खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए कर्ण स्टेडियम में किया गया था निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कर्ण स्टेडियम में चार वर्ष पहले 2.44 करोड़ रुपये की लागत से बने तीन वाॅलीबॉल और दो बास्केटबाॅल कोर्ट को सिंथेटिक बनाया गया था। ताकि खिलाड़ियों के खेल के स्तर को और बेहतर किया जा सके, लेकिन चार साल बाद ही ये कोर्ट उखड़ने लगे हैं।

यदि समय पर इन्हें ठीक नहीं किया गया तो करीब ढाई करोड़ रुपये से बने ये ट्रैक मिट्टी में मिल जाएंगे। कर्ण स्टेडियम में यह कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से शिव नरेश कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से करवाया गया था। उस दौरान स्टेडियम में पांच कोर्ट बनाने का कार्य शुरू किया गया। शुरूआत में इन कोर्ट का एस्टीमेट 1.54 करोड़ रुपये था, लेकिन जैसे-जैसे निर्माण कार्य आगे बढ़ा अतिरिक्त बजट की जरूरत पड़ी। पीडब्ल्यूडी ने खेल विभाग को निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त 90 लाख रुपये का रिवाइज एस्टीमेट बनाकर भेजा। जिसकी मंजूरी मिलने के बाद इन पांचों कोर्ट में सिंथेटिक ट्रैक का कार्य पूरा हुआ।
विज्ञापन


कोर्ट का मुआना करने पर पाया गया कि कहीं ट्रैकों पर पानी की उचित निकासी नहीं है जिस कारण इनमें पानी रुकता है। यही नहीं स्टेडियम में वर्षा चल संचयन के लिए बने सभी बोरवेल गंदगी से अटे हैं। सिंथेटिक टैक समतल न होने से कोर्ट पर बिछी रबड़ उखड़ने लगी हैं। वाॅलीबाॅल कोर्ट के ट्रैक ज्यादा जर्जर हैं। वाॅलीबाॅल नेट के पोल के पास, कोर्ट के बीच व बास्केटबाॅल पर कई जगह से रबड़ टूट चुकी है। यदि समय रहते इन्हें दुरुस्त नहीं करवाया गया तो पूरी रबड़ भी उखड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्ट पर विभाग की ओर से पैचवर्क करवाया गया था, लेकिन दोबारा से कोर्ट से रबड़ फटने का मामला उनके संज्ञान में आया है। वह बैठक के दौरान सभी खेल प्रशिक्षकों से उनके मैदान की स्थिति की रिपोर्ट लेती रहती हैं। इस पर भी कड़ा संज्ञान लेते हुए जल्द सभी ट्रैक दुरुस्त करवाए जाएंगे।

- सुधा भसीन, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed