फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sweets that animals cannot eat

मिठाइयों में पड़ी थी मक्खी मच्छर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा 5 सैंपल भरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
sweets that animals cannot eat
ऐसी मिठाइयां, जो पशुओं के खाने लायक भी नहीं
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में कई दुकानों पर मिठाइयों की गुणवत्ता बेहद खराब
सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा, मिठाइयों में मक्खी और मच्छर मिले, पांच सैंपल भरे
फोटो 405, 406
करनाल।
सीएम फ्लाइंग ने शनिवार को पुरानी सब्जी मंडी स्थित भारत मिष्ठान भंडार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ छापा मारा। इस दौरान वहां गंदगी और मिठाइयों में मक्खी-मच्छर मिले। इतना ही नहीं गोदाम में पुरानी मिठाइयां रखीं हुई थीं और सूखे दूध मिठाइयां बनाई जा रहीं थीं। टीम ने जांच के लिए लड्डू, रसगुल्ले, गुलाब जामुन, बूंदी व सूखे दूध के 5 सैंपल भरे हैं।
सीएम फ्लाइंग के एसआई शीशपाल के नेतृत्व में एसआई राममेहर, एएसआई जोगिंदर, एसआई रणबीर और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा.संदीप कादियान की टीम ने संयुक्त रूप से शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित भारत मिष्ठान भंडार पर छापामारा। यहां का हाल देखकर टीम चौक गई। जिस जगह पर मिठाइयां बन रही थीं, वहां गंदगी का आलम था। मिठाई खुले में रखी हुई थी और उसमें मक्खी मच्छर पड़े थे। सूखे दूध से यहां मिठाइयां बनाई जा रही थी। मौके पर कई कट्टा सूखा दूध सड़ी गली अवस्था में रखा था। जो लड्डू व लाल वर्फी मौके पर मिली, उसे जमीन पर पटकने से भी नहीं टूट रही थी। कम से कम महीनेभर पुरानी लग रही थी। मौके पर टीम अधिकारी भी कहते सुने गए कि इस मिठाई को तो पशु भी नहीं खाएंगे।
विज्ञापन

-----------------
-पुरानी सब्जी मंडी के सामने कुलभूषण के भारत मिष्ठान भंडार पर छापामारी की गई। यहां भारी गंदगी मिली, पुराने लाल पीले लड्डू, लालग वर्फी, रसगुल्ला, चासनी, गुलाब जामुन आदि करीब 1.50 क्विंटल मिठाई को सैंपल लेने के बाद नष्ट किया गया है। सैंपल को लैब में भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। यहां जो पुरानी मिठाई मिली है, उसे खाने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा.संदीप कादियान, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी करनाल।
------------------------
फोटो-
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed