फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Swamiji is the pioneer of total revolution: Vishnu Mitra

स्वामी जी समग्र क्रांति के अग्रदूत : विष्णु मित्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Swamiji is the pioneer of total revolution: Vishnu Mitra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आर्य केंद्रीय सभा की ओर से महर्षि स्वामी दयानंद की जयंती मनाई गई। आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर आज मातृ शक्ति सम्मेलन मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि स्वामी दयानंद ने सदियों से गुलाम भारत भूमि की स्वतंत्रता के लिए क्रांति का शंखनाद फूंका और आर्य समाज उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। वह स्वतंत्रता की क्रांति के अग्रदूत रहे।


स्वामी जी ने समाज को जोड़ने का कार्य किया है। आचार्य विष्णु मित्र विद्यार्थी ने कहा कि स्वामी जी समग्र क्रांति के अग्रदूत थे। स्वामी जी को परमात्मा पर पूर्ण विश्वास था। उन्होंने जब भी परमात्मा को पुकारा परमात्मा ने हमेशा किसी न किसी रूप में आकर उनकी मदद की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. निष्ठा विद्यालंकार ने कहा कि दयानंद सरस्वती ने सती प्रथा, बाल विवाह, कन्या वध का पुरजोर विरोध किया। वैदिक धर्म जो लुप्तप्राय हो गया था को पुन: उन्होंने दुनिया के सामने शुद्ध रूप में रखा। महिला प्रधान कौशल सचदेवा ने सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्षद संकल्प भंडारी, मेघा भंडारी, आनंद सिंह आर्य, स्वतंत्र कुकरेजा, प्रधान कौशल सचदेवा, गौरव खुराना, विपिन अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed