फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Swadeshi Jagran Manch will share the experiences of the elderly in the society

Karnal News: बुजुर्गों के अनुभव को समाज में साझा करेगा स्वदेशी जागरण मंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Jagran Manch will share the experiences of the elderly in the society
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। श्री कृष्णा मंदिर में मंगलवार को स्वावलंबी भारत अभियान और स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में प्रांत संरक्षक विजय सेतिया ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक आयाम शुरू किया जाएगा। जिसकी पहली बैठक दो फरवरी को की जाएगी। स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत संरक्षक विजय सेतिया ने बताया कि तीन वर्षों से स्वावलंबी भारत अभियान चल रहा है और अब करनाल में वरिष्ठ नागरिक आयाम जैसा महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है।

दो फरवरी को होने वाली बैठक में ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिनके पास जिंदगी के अलग-अलग अनुभव हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज में विभिन्न विषयों पर काम करने की जरूरत है, जैसे युवाओं में उद्यमिता का प्रोत्साहन, जीवन मूल्यों में सुधार, बच्चों में संस्कार, स्वास्थ्य, नागरिक कर्तव्य, साइबर क्राइम, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता (पेड़, पानी का संरक्षण एवं प्लास्टिक से मुक्ति), स्वदेशी का प्रचार, परिवार प्रबोधन, तीर्थ दर्शन परिवार प्रबोधन, साइबर क्राइम से संबंधित जागरूकता, भिखारी मुक्त करनाल आदि लिए जा सकते हैं। मौके पर सतीश चावला, सुरेश पुरी, सरोज चावला, श्रुति कांबोज, प्रेम ढींगरा, देवेंद्र अरोड़ा, प्रवेश अग्रवाल और भजन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed