फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   suspected patient of corona virus admited to medical college

कोरोना वायरस का संदिग्ध मेडिकल कालेज में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
suspected patient of corona virus admited to medical college
कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज कल्पना चावला मेडिकल कालेज पहुंचा है। आईसोलेटेड ओपीडी में मरीज का चेकअप किया गया। प्रारंभिक लक्षणों और उसकी हिस्ट्री को देखते हुए युवक को आईसोलेटेड रूम में दाखिल किया है। युवक ने बताया कि वह फरवरी में वियतनाम से आया था। उसे बुखार और खांसी की शिकायत है। डाक्टरों की टीम युवक की निगरानी कर रही है और उसके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने तक युवक को कालेज में ही दाखिल रखा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी कोरोना के संदिग्ध तीन मरीज मेडिकल कालेज में आ चुके हैं, हालांकि टेस्ट में उनका कोरोना नेगेटिव आया था और इसके बाद उनको छुट्टी दे दी गई थी। इनमें चीन से आए एक युवक व दो बच्चे शामिल हैं। शनिवार देर रात एक युवक इमरजेंसी वार्ड के साथ बनी आईसोलेटेड ओपीडी में पहुंचा और बुखार की शिकायत बताई। इस पर पहले से ही अलर्ट डाक्टरों ने उसका चेकअप किया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह फरवरी के अंतिम सप्ताह में वियतनाम से आया है। शनिवार को उसे बुखार और खांसी हो गई। डा. अभिनव डागर का कहना है कि युवक को दाखिल कर लिया है और उसका इलाज शुरू कर दिया है। साथ ही ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने तक रहेगा दाखिल : डा. दुरेजा
कल्पना चावला मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा ने बताया कि युवक वियतनाम से आया है, इसलिए हिस्ट्री और लक्षणों को देखते हुए उसे पहले चेक किया गया। बाद में उसे दाखिल किया गया है। डाक्टरों की टीम पूरी तरह अलर्ट है। युवक के ब्लड सैंपल खानपुर मेडिकल कालेज में भेजे हैं, जल्द इसकी रिपोर्ट आएगी। कोरोना को लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है, अभी तक एक भी केस पॉजीटिव नहीं आया है। दूसरा कालेज में हर स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब खानपुर और पीजीआई रोहतक में हो सकेंगे कोरोना के टेस्ट
नई व्यवस्था के तहत अब कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए सैंपल पुणे स्थित एनआईवी (नेशनल इंस्टीट्ूयूट आफ वायरोलोजी)और दिल्ली स्थित एनसीडीसी (नेशनल सेंटर फार डिजिज कंट्रोल) भेजने की जरूरत नहीं होगी। अब बीपीएस खानपुर मेडिकल कालेज और पीजीआई रोहतक स्थित लैब में ही ये टेस्ट हो सकेंगे। मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा ने बताया कि पहले सैंपल कोरियर द्वारा भेजे जाते थे और वहां से रिपोर्ट आने में कम से कम सात दिन लग जाते थे। खानपुर और पीजीआई रोहतक में ही व्यवस्था होने से रिपोर्ट जल्दी मिल सकेगी। गौरतलब है कि शनिवार को ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से 51 टेस्टिंग लैब की लिस्ट जारी की गई थी, जहां पर कोरोना वायरस का टेस्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed