फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Support of farmers of Sheikhupura to the protest

Karnal News: धरने को शेखुपुरा के किसानों का समर्थन

Sat, 14 Jun 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 14 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Support of farmers of Sheikhupura to the protest
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। किसानों की जमीन पर बिना उनकी अनुमति के खनन कारोबारियों की ओर डाली जा रही रेत के खिलाफ मुस्तफाबाद गांव में किसानों का धरना शुक्रवार को 10वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को किसान नेता देवेंद्र सागवान की अध्यक्षता में जारी धरने पर शेखुपुरा गांव के किसानों के जत्थे ने नारेबाजी करते हुए अपना समर्थन दिया।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) से जुड़े किसानों ने कहा कि अभी भी प्रशासनिक अधिकारी किसानों की काश्त भूमि को माइनिंग कंपनी के हवाले करने के प्रयास कर रहे हैं। किसान कई बार जिला प्रशासन को अपनी जमीन को बचाने के लिए अपनी फरियाद कर चुके हैं। आंदोलित किसानों का कहना है कि नौ जून को करनाल में किसानों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम एसडीएम अनुभव मेहता को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। किसान प्रचंड गर्मी में धरनास्थल पर भोजन तैयार करके खा रहे हैं। इस अवसर पर किसान चांदबीर बदरान, गुरनाम सागवान, बबलू सोहाना, कविंद्र बदरान, जोगिंद्र, प्रकाश देशवाल, वेद प्रकाश, महाबीर, राम सिंह, दिनेश, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed