फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Super specialty hospital will be built, relief will be provided

Karnal News: बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Super specialty hospital will be built, relief will be provided
राकेश चौहान
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश सरकार के आम बजट में जिले के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं के शुरू होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सरकार की पहली प्राथमिकता कुटेल में बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में ओपीडी और 750 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को शुरू करना है। इनके शुरू होने से मरीजों को दिल्ली या रोहतक व चंडीगढ़ पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा।
इसी विश्वविद्यालय में मरीजों को इलाज मिलेगा। इन दोनों सुविधाओं को शुरू करने के लिए सीएम ने बजट में जिक्र किया है। वहीं कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर बनाने की भी घोषणा की गई है। जिसके निर्माण के लिए पहले से तैयारी की गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में फिलहाल एमबीबीएस की 120 सीटें हैं। बजट में पूरे प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने की बात कही गई है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की सीटों में इजाफा होगा। इससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी एमबीबीएस में दाखिला लेकर डॉक्टर बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर के मरीजों को करना होगा इंतजार रू ःबजट में कैंसर के मरीजों के लिए डे केयर सेंटर बनाने की घोषणा की गई है, लेकिन जिले के कैंसर मरीजों को इस सुविधा के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि यह केयर सेंटर नागरिक अस्पताल में बनाया जाना है, लेकिन नागरिक अस्पताल के पास केयर सेंटर बनाने के लिए भवन नहीं है।
लंबे समय से सेक्टर-32 में नागरिक अस्पताल के लिए नया भवन बनाने की बात चल रही है, लेकिन अभी तक भवन के लिए जमीन फाइनल नहीं हुई है। जिला नागरिक अस्पताल मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में चल रहा है।

जिला नागरिक अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन आएंगी। हालांकि सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में पहले से हैं। ब्लड बैंक व अन्य जरूरत के उपकरण खरीदे जाएंगे।
ट्रामा सेंटर में अलग से छह बेड का आईसीयू वार्ड बनाया जाएगा। चार से पांच एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस जिले को मिलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed