फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Super NDA: Only 69 students out of 143 took the exam

सुपर एनडीए : 143 में से महज 69 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Super NDA: Only 69 students out of 143 took the exam
Super NDA: Only 69 students out of 143 took the exam
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सेना में जाने के सपने को पूरा करने के लिए ली गई सुपर एनडीए परीक्षा से अधिकतर विद्यार्थियों ने दूरी बनाए रखी। पंजीकृत 143 विद्यार्थियों में से महज 69 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी, जबकि 74 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दो सत्रों में आयोजित परीक्षा में राज्य स्तर पर मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को दो साल तक एनडीए की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
सुपर एनडीए परीक्षा के लिए मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के लिए जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल को पर्यवेक्षक और विद्यालय मुखिया को परीक्षा अधीक्षक नियुक्त किया गया था। दो सत्रों में चली परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन

सुपर एनडीए परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रात:कालीन सत्र में विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चली। वहीं सायंकालीन सत्र में विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई। यह परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक चली। पर्यवेक्षक को ओएमआर शीट और हस्ताक्षर शीट के पैकेटों को सील बंद कर 17 अक्तूबर तक शिक्षा सदन पंचकूला में जमा करवाना होगा। यह परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का जिला स्तर पर साक्षात्कार देना होगा। इसके बाद परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें 75 छात्र और 25 छात्राएं शामिल रहेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2021 में मांगे गए थे आवेदन
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि सुपर एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन अगस्त-2021 में मांगे गए थे। उस समय जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा में पढ़ते थे, वो कक्षा पास कर जा चुके हैं। कुछ विद्यार्थी स्कूल छोड़ गए हैं तो कुछ कहीं कोचिंग ले रहे हैं। आवेदन करने के बाद लंबा समय बीतने के कारण ही अधिकतर विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed