{"_id":"65c16579091634671007bba4","slug":"super-100-you-will-not-get-extra-time-if-you-arrive-late-karnal-news-c-18-knl1008-320044-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर-100 : देरी से पहुंचने पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर-100 : देरी से पहुंचने पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय
विज्ञापन
- परीक्षा को लेकर निर्देश जारी, निर्धारित समय से 60 मिनट पहले परीक्षार्थी सीट पर बैठेंगे
- आज सभी छह खंडों में बने केंद्रों पर 1852 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, पूछे जाएंगे 50 प्रश्न
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा छह फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं। इस बार परीक्षा में देरी से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू होगी और निर्धारित समय पर ही उत्तर पुस्तिका वापस ले ली जाएगी। साथ ही परीक्षार्थी को केंद्र में पहुंचने पर 60 मिनट पहले सीट पर बैठा दिया जाएगा।
करनाल जिले में परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी छह खंडों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां पर 1852 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक है। ऐसे में 60 मिनट पहले 10.30 बजे परीक्षार्थी को सीट आवंटित कर दी जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। विदित हो कि नए सत्र 2024-26 के कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों से 10वीं पास करने वाले प्रदेश से 600 विद्यार्थी चुने जाएंगे। जिन्हें जेईई व नीट की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। प्रदेश में 142 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 38202 विद्यार्थी पहले चरण की परीक्षा देंगे। ब्यूरो
सरकार वहन करेगी पूरा खर्च
नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि सुपर-100 में आवेदन करने वाले सभी बच्चों को दो चरणों की परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों का ही कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को सरकार द्वारा तय किए केंद्र में ही रहना होगा। इनके रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा। हरियाणा सरकार ने बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सुपर-100 योजना की शुरुआत की है। राज्य के गरीब परिवार और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
यह हैं निर्देश
- परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।
- कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
- यदि कोई विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाया है तो उसे बुनियाद कार्यक्रम में पंजीकरण के उपरांत प्राप्त मैसेज के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
- जिन स्कूलों में केंद्र बना है, वहां पर मंगलवार को केवल विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा।
करनाल में परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। परीक्षा में जिले में 1852 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। पहला चरण पास करने वालों को दूसरे चरण में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी समय से केंद्र पर पहुंचें, देरी से आने वालों को अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद