फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Super-100 students will be selected in five batch examination.

Karnal News: पांच बैच की परीक्षा में सुपर-100 के विद्यार्थियों का होगा चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Super-100 students will be selected in five batch examination.
करनाल। सुपर-100 का पहला चरण पास करने वाले विद्यार्थियों को अब दूसरे चरण का इम्तिहान देना होगा। पांच बैच में प्रदेश भर के विद्यार्थियों को इस चरण में शामिल किया जाएगा। प्रदेशभर के चयनित 2029 विद्यार्थियों को इस बार विकल्प फाउंडेशन की ओर से कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 28 अप्रैल से यह प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। जोकि 15 मई तक चलेगा।
विज्ञापन


संस्था की ओर से इस बार रेवाड़ी में चल रहे केंद्र को कुरुक्षेत्र में शिफ्ट किया गया है। सुपर-100 के तहत दो चरणों की परीक्षा के बाद 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश भर से 2029 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। अब दूसरे चरण में प्रत्येक विद्यार्थी को केंद्र में तीन दिन तक रहकर कक्षा लगानी होगी और इसके बाद वहीं उसकी परीक्षा होगी। इस चरण को पास करने वाले ही विद्यार्थी सुपर-100 योजना का लाभ उठा पाएंगे। विदित हो कि छह फरवरी को सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा आयोजित हुई थी। इसके परिणाम में सर्वाधिक 244 विद्यार्थी हिसार के पास हुए हैं। जबकि करनाल जिला प्रदेश में आठवें नंबर पर है, यहां के केवल 82 विद्यार्थियों को ही सफलता मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन




चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे ये लाभ

- राजकीय स्कूलों के छात्र सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगे।

- एनईईटी और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों को मुफ्त रहने और रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

- छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।



तो इन 200 विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, बैच 2024-26 के लिए 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें से मुख्य सूची में शामिल करके 400 विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग दी जाएगी और 200 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। इन्हें ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाएगी। यदि मुख्य सूची का कोई विद्यार्थी आवासीय कोचिंग छोड़ देता है या अपना दाखिला रद्द करवाता है तो प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बैच में इस जिले के विद्यार्थी

बैच तिथि

जिला और विद्यार्थी
28 से 30 अप्रैल
भिवानी और झज्जर के 199 विद्यार्थी

01 से 03 मई
चरखीदादरी, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा और यमुनानगर के 456 विद्यार्थी

05 से 07 मई
फरीदाबाद, हिसार, रेवाड़ी और नूंह के 457 विद्यार्थी

09 से 11 मई
फतेहाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और पलवल के 455 विद्यार्थी

13 से 15 मई
अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और पानीपत के 462 विद्यार्थी



वर्जन

जरूरी दस्तावेज साथ लेजाने होंगे

तीन दिन विद्यार्थी को मोबाइल नहीं रखना होगा। अपना आधार, दो फोटो, डीएमसी और प्रवेशपत्र साथ लेजाना होगा। इसके अलावा कपड़े, साबुन, टूथब्रुश, नोटबुक और पेंसिल साथ ले जा सकते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने बैच में हिस्सा लेना होगा। करनाल का बैच पांचवा है। रहने और खाने का खर्च फाउंडेशन द्वारा वहन किया जाएगा।
- दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी सुपर-100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed