फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sunshine increased the maximum temperature, while morning and evening fog brought down the minimum temperature.

Karnal News: धूप खिलने से अधिकतम तापमान चढ़ा, सुबह-शाम के कोहरे से न्यूनतम पारा लुढ़का

Thu, 05 Feb 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 05 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sunshine increased the maximum temperature, while morning and evening fog brought down the minimum temperature.
करनाल।
विज्ञापन

दोपहर में खिलने वाली धूप से अधिकतम तापमान एक बार फिर तीन डिग्री तक बढ़ गया है। सुबह और शाम के कोहरे और शीतलहर से न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक लुढ़का है। तीन दिन से सुबह घना कोहरा छा रहा है। इस वजह से ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। बुधवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 30 मीटर रिकॉर्ड की गई। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे का ज्यादा असर देखने को मिला।

बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 10 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 6 व 7 फरवरी को आंशिक बादल रहने व मध्यम से तेज गति से हवा चलने की संभावना है। 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रात में और 10 फरवरी को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed