फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sunlight is neutralized by cold wave, rain is possible tomorrow

Karnal News: शीतलहर से धूप बेअसर, कल हो सकती है बारिश

Mon, 26 Jan 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 26 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sunlight is neutralized by cold wave, rain is possible tomorrow
करनाल।
विज्ञापन


दिन में धूप खिलने के बावजूद शीतलहर ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी। रविवार को सुबह के समय जिले में कई जगहों पर कुछ समय के लिए बूंदाबांदी भी हुई। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार रात के समय फिर से कोहरा छाने की संभावना को देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह तक शहर में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाएगा। सुबह और रात के समय शीतलहर चलने से सर्दी का असर ज्यादा महसूस होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों मंगलवार और बुधवार के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार कल और परसों बूंदाबांदी हो सकती है जिससे तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। बूंदाबांदी और कोहरे के चलते किसानों और वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
एक सप्ताह का पूर्वानुमान-
तारीख न्यून अधि. पूर्वानुमान
26 जनवरी
6.0
17.0
- दिन में बादल छा सकते हैं। मौसम साफ रहेगा।
27 जनवरी
9.0
18.0
- बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

28 जनवरी
11.0
17.0
- बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

29 जनवरी
9.0
17.0
- मौसम साफ रहेगा, हवा चल सकती है।

30 जनवरी
8.0
18.0
- मौसम साफ रहेगा।

31 जनवरी 9.0
18.0
- बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed