फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sunil of Rasulpur Kalan conquered Kanchenjunga

Karnal News: रसूलपुर कलां के सुनील ने कंचनजंगा की फतह

Wed, 28 May 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 28 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sunil of Rasulpur Kalan conquered Kanchenjunga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रसूलपुर कलां गांव के युवा पर्वतारोही सुनील रोहिल्ला ने भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा पर 18 मई को फतह किया। 8586 मीटर ऊंची यह चोटी दुनिया की तीसरी सबसे दुर्गम चोटियों में गिनी जाती है। यह उपलब्धि हासिल कर वह प्रदेश के पहले ऐसे पर्वतारोही बन गए है जिन्होंने आठ हजार मीटर से ऊंची पांच चोटियों एवरेस्ट, ल्होत्से, मनास्लु, अन्नपूर्णा और कंचनजंगा पर फतह हासिल की है।

इससे पहले अप्रैल 2025 में उन्होंने विश्व की सबसे कठिन और खतरनाक चोटी माउंट अन्नपूर्णा (8091 मीटर) पर चढ़ाई की। उस समय भी वह अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने वाले हरियाणा के पहले व्यक्ति बने। सुनील रोहिल्ला इंडियन बैंक में सीएसए के रूप में कार्यरत हैं। वहीं साल 2023 में उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8849 मीटर) और चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर 22 घंटे में बैक-टू-बैक चढ़ाई की। इसके साथ ही उन्होंने विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु (8163 मीटर) को सितंबर 2023 में फतह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed