फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sunidhi shines at the national level in Taekwondo

Karnal News: ताइक्वांडो में सुनिधि राष्ट्रीय स्तर पर चमका रहीं नाम

Fri, 20 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 20 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sunidhi shines at the national level in Taekwondo
खिलाड़ी सुनिधि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। ताइक्वांडो में सुनिधि जिले का नाम राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर चमका रहीं है। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही खेलना शुरू किया था और आज राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर जिले के साथ-साथ परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। सुनिधि ने बताया कि वह पांच-छह साल से कर्ण स्टेडियम में निरंतर अभ्यास कर रही हैं। उनके कोच सुनील हमेशा उनका साथ देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने ही उनको इस खेल के बारे में बताया था और उनके कहने पर ही वह इस खेल में आए थे।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए यह खेल बहुत जरूरी है, क्योंकि महिलाओं को आज के दौर में अपनी आत्मरक्षा करनी जरूर आना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2022 में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। उनका सपना है कि वह अपने देश की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतें।
विज्ञापन


सुनिधि की उपलब्धियां
2025 में जम्मू व कश्मीर में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक।
2024 में मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक।

2023 में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed