{"_id":"676b907b36d0ac52990a4c81","slug":"sunderkand-recitation-will-be-held-on-new-years-eve-karnal-news-c-18-knl1008-546272-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होगा सुंदरकांड पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होगा सुंदरकांड पाठ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेम नगर में नूतन वर्ष 2025 के शुभ आगमन को लेकर 31 दिसंबर को श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी श्रद्धालु विश्व शांति की कामना करेंगे। प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि श्रीसनातन धर्म मंदिर प्राचीन मंदिर है। मंदिर में वर्ष भर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें महा शिवरात्रि, राम नवमी, कार्तिक माह में कथाओं का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर प्रभात फेरियां भी निकाली जाती हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त होली के त्योहार पर फूलों की होली, नवरात्रों पर शाम के समय विशेष कीर्तन तथा समय-समय पर श्री सुंदर कांड पाठ व मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के 100 पाठ तथा जुलाई माह के प्रथम रविवार को 251 श्रीसुंदर कांड पाठ का विशेष आयोजन भी किया जाता है। अशोक शर्मा ने कहा कि चालू वर्ष के जुलाई माह में नर्मदा नदी में स्वयं निर्मित शिवलिंग, श्री नर्मदेश्वर महादेव के बड़े शिवालय की मंदिर में स्थापना भी की गई है।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur
विज्ञापन