{"_id":"5f270e9d8ebc3e63da1596ee","slug":"sunday-bazaar-open-with-condiions-karnal-news-knl395004112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्तों के साथ खुला संडे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्तों के साथ खुला संडे बाजार
विज्ञापन
शर्तों के साथ सेक्टर- 12 में रविवार को संडे बाजार की दुकानें सजीं। प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर की शर्त के साथ संडे बाजार लगाने की अनुमति दी। महेश, राहुल ने बताया कि यहां पर सैकड़ों दुकानें लगती हैं। जब से लॉकडाउन लगा है तब से उनका रोजगार भी चला गया। उनका परिवार भूखा मरने को मजबूर है। प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने दुकान खोली है। लेकिन ग्राहक कम संख्या में आ रहे हैं। अब उन्हें ग्राहकों के आने का इंतजार है। उन्होंने दुकानें इसके लिए प्रशासन का धन्यवाद दिया।
संडे बाजार के लिए प्रशासन ने कोविड 19 के नियमों की पालना के साथ अनुमति दी है। शहर के लोगों से अपील है कि कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतें।
-निशांत कुमार यादव, डीसी।
विज्ञापन
संडे बाजार के लिए प्रशासन ने कोविड 19 के नियमों की पालना के साथ अनुमति दी है। शहर के लोगों से अपील है कि कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतें।
-निशांत कुमार यादव, डीसी।