फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   success

दो पेट्रोल पंप लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घरौंडा और असंध में पेट्रोल पंप, पानीपत में ज्वेलर को लूटने की थी योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
success
नमस्ते चौक पर सक्षम और घरौंडा में राणा पेट्रोल पंप पर 20 दिन पहले लूट करने वाले दो बदमाशों को सीआईए-2 टीम ने काबू कर लिया है। अभी मुख्य आरोपी फरार है। वह पेरोल जंपर है जिसे हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भी हो चुकी है। इस मामले का खुलासा एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। एसपी ने बताया कि इन दोनों पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात करने वाले ये तीनों आरोपी थे। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिन्हें 20 अगस्त को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, फरार मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखने की तैयारी की जा रही है। एसपी ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। तीनों आरोपियों को घरौंडा, असंध, शहर के अलावा पानीपत में ज्वेलर को लूटना था।
विज्ञापन

...........................
पहली वारदात
27 जुलाई को नमस्ते चौक पर सक्षम पेट्रोल पंप से की थी लूट
27 जुलाई को सेक्टर-4 नमस्ते चौक पर रूप नारायण चांदना के सक्षम पेट्रोल पंप पर शाम को एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने चाकू से सेल्समैन के हाथों में रुपयों से भरे बैग की तनी का काटकर छीन लिया था। जाते समय उन्होंने एक ड्राइवर अभिमन्नू को गोली मार दी थी। बैग में करीब 22 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

दूसरी वारदात
28 जुलाई को घरौंडा में राणा पेट्रोल पंप से लूटे थे 70 हजार रुपये
नमस्ते चौक के बाद बदमाशों ने अगले दिन 28 जुलाई को डिस्कवर बाइक पर पूर्व विधायक रेखा राणा के राणा पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जहां से उन्होंने 70 हजार रुपये लूटे थे। दोनों पेट्रोल पंपों पर वे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़े दोनों आरोपी
एसपी ने बताया कि इस मामले में सीआईए-2 इंचार्ज दीपक की टीम गहनता से जांच कर रही थी। इसमें एएसआई प्रवीन की टीम ने हर पहलू पर जांच की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले 15 अगस्त को आरोपी प्रिंस निवासी बीड़ बड़ालवा थाना निगदू को तरावड़ी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ उसके दो साथी भी थे। इसमें करनाल के गांव गोंदर निवासी विशाल को सेक्टर-12 में 16 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी जो पानीपत के समालखा का रहने वाला पवन अभी फरार है।
जेल में हुई थी विशाल और पवन की दोस्ती
गोंदर निवासी पकड़ा गया आरोपी विशाल स्नैचिंग के मामलों में जेल जा चुका है। वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैै। असंध व निसिंग के थाना में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरी ओर मुख्य आरोपी पवन के खिलाफ चोरी, डकैती, लूट व हत्या के मामले दर्ज है। समालखा थाना में दर्ज हत्या के मामले में पवन को उम्रकैद की सजा है वह हिसार जेल से पेरोल जंपर है।
यह सामान किया बरामद
पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से एक अवैध देसी पिस्तौल, राउंड व दोनों वारदात में प्रयोग की गई सप्लेंडर व डिस्कवर बाइक व सेल्समैन से लूटा बैग बरामद कर लिया है। अभी इन आरोपियों से कपड़े और लूटे रुपये बरामद करने हैं।
फरार आरोपी पर 50 हजार रुपये इनाम रखने की तैयारी
एसपी ने बताया कि फरार आरोपी पवन हत्या के मामले में सजा काट रहा है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखने के लिए उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखा दिया है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी ने अन्य स्थानों पर भी लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह शातिर बदमाश है। उसको काबू करने के लिए इनाम रखा जाएगा।
शातिर लुटेरे कोड वर्ड में करते थे बात
एसपी ने बताया कि ये तीनों लुटेरे बहुत शातिर हैं। पेट्रोल पंप लूटने के बाद तीनों पानीपत में रुके थे और मोबाइल पर कोड वर्ड में बात करते थे। खास बात यह है कि ये बदमाश खुद के पास फोन नहीं रखते, बल्कि आसपास लोगों से फोन लेकर बात करते थे। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्हें अंदेशा था कि उनके फोन सर्विलांस पर हो सकते हैं, इसलिए वे कोड वर्ड में बात करते थे। जैसे फोन पर कहते थे कि मैं रेलवे स्टेशन पर मिलता हूं, लेकिन मिलते थे बस स्टैंड पर। इसी प्रकार पंजाब कहते थे तो दिल्ली पहुंचते थे।
असंध व घरौंडा में पंप लूटने की थी योजना
एसपी ने बताया कि तीन तीनों लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की पूरी योजना बनाई हुई थी। उन्होंने घरौंडा में राणा पेट्रोल पंप लूटने के बाद असंध में पेट्रोल पंप लूटना था, फिर घरौंडा में और फिर शहर में एक ज्वेलर को भी लूटना था ताकि इन वारदातों को अंजाम देकर वह लंबे टाइम के लिए कहीं छिप सकें।

पवन ने चलाई थी गोली, विशाल ने काटा था बैग
नमस्ते चौक पर लूट की वारदात को अंजाम देते समय बाइक पर सबसे पीछे बैठे पवन ने पहले पिस्तौल से हवाई फायर किया था। इसके बाद उसने ड्राइवर के पांव में गोली मारी थी। विशाल ने सेल्समैन का चाकू से बैग काटा था। प्रिंस बाइक चला रहा था। विशाल और प्रिंस की आपस में रिश्तेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed