फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Success comes from fighting the problems

Karnal News: समस्याओं से लड़ने पर मिलती है कामयाबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Success comes from fighting the problems
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। भारत विकास परिषद माधव शाखा की ओर से हरियाणा उत्तर प्रांतीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया। ओपीएस विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में परिषद की विभिन्न शाखाओं के बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों को विपरित परिस्थितियों में हिम्मत रखकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बताया कि कैसे पढ़ाई व अन्य तरह की समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओपीएस विद्या मंदिर के चेयरपर्सन सुषमा बंसल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीता खेड़ा ने की। क्षेत्रीय सचिव महिला एवं बाल विकास की प्रांतीय अध्यक्ष धीरज भाटिया, प्रांतीय महासचिव कपिल गुप्ता, प्रांतीय महिला एवं बाल विकास प्रमुख डॉ. अंजली भारती, प्रांतीय बाल संसार प्रमुख डॉ. सुचेता गुप्ता बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम और गणेश वंदना के साथ की गई।
विज्ञापन

सुषमा बंसल ने बताया कि इस प्रकार के शिविर से बच्चों के अंदर संस्कार मर्यादा एवं काफी कुछ चीजें जो है बच्चों को सीखने को मिलेंगे। नीता खेड़ा ने कहा कि बच्चे इस संस्कार शिविर में आकर अपने निजी जीवन में किसी भी प्रकार की कोई भी अगर कोई समस्या आती है उन समस्याओं से कैसे मुकाबला करें और अपनी हिम्मत कैसे बना,, इसके बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सिविल सर्जन डॉ. नरेश सैनी ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी। मोनिका गुप्ता ने आग रहित व्यंजन बनाने की विधि एवं पब्लिक स्पीकिंग पर काफी कुछ जानकारी दी। मंच का संचालन सचिव गौरी दत्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. जसजीत सूद, डॉ अशोक गुप्ता, नवीन सहगल, ममता अरोड़ा और संदीप अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed