{"_id":"6914ee46be62676659095c57","slug":"subhash-house-won-the-title-of-best-house-karnal-news-c-18-knl1008-779436-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सुभाष हाउस को मिला बेस्ट हाउस का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सुभाष हाउस को मिला बेस्ट हाउस का खिताब
Thu, 13 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
असंध। तीन दिवसीय 14 वी वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम कैथल रोड स्थित विवेकानंद विद्या निकेतन में बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस और जैवलिन थ्रो जैसे फील्ड इवेंट्स के साथ-साथ 1500 मीटर, 1000 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर और 800 मीटर दौड़ हुई। बेस्ट हाउस का खिताब सुभाष हाउस को दिया गया। मुख्य अतिथि भारतीय पैरा एथलीट एवं भीम अवार्डी अमित कुमार रहे। विद्यालय प्रबंधक महेंद्र श्योकंद ने कहा कि खिलाड़ियों की लगन और समर्पण ने आज का दिन को अविस्मरणीय बना दिया। उन्होंने विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। संवाद
विज्ञापन