फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students were given information about the reel making competition

Karnal News: छात्रों को रील निर्माण प्रतियोगिता के बारे में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Students were given information about the reel making competition
करनाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सेमिनार का आयोजन किया। इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव इरम हसन ने विद्यार्थियों को नालसा द्वारा आयोजित विधि छात्रों को रील निर्माण प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी और उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यार्थियों को नालसा द्वारा बनाई गई वृत्तचित्र भी दिखाई गई। उन्होंने विद्यार्थियों को अभियान शक्ति बाल विवाह के खिलाफ आवाज के बारे मे जानकारी दी और बाल विवाह रोकने के लिए प्रयासरत रहने का आग्रह किया। उन्होने बताया कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नं. 0184-2266138 व नालसा की हेल्पलाइन नं. 15100 संपर्क किया जा सकता है। पैनल अधिवक्ता मीनाक्षी गुप्ता एवं टीम सदस्य द्वारा विद्यार्थियों को नालसा द्वारा बच्चों व विकलांग व्यक्तियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी और उन्हे बच्चों व विकलांग व्यक्तियों के अधिकारी व संबंधित योजनाओं बारे जागरूक किया। इस मौके पर ला स्टूडेंट्स मध्यस्थता केंद्र व स्थाई लोक अदालत की कार्यशैली से अवगत कराने हेतू मध्यस्थता केंद्र में चल रही मध्यस्थता के जरिए जानकारी दी व स्थाई लोक अदालत में चल रहे प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों की जानकारी दी। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


बॉक्स:
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आठ मार्च को
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने बताया कि जिला न्यायालय करनाल में आठ मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति अदालत में लंबित मुकदमे रखकर उनका फैसला करवा सकता है। इसमें प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमे रखकर उनका निपटारा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed