फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students to trained self defence skills

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं

Wed, 15 Jan 2014 04:15 PM IST
करनाल
करनाल Updated Wed, 15 Jan 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
Students to trained self defence skills
स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं पर राह चलते अब फब्तियां कसने, छेड़छाड़ और पंगा लेने वालों की अब खैर नहीं। छात्रों ने ऐसे मनचलों से निपटने के लिए अपने को तैयार करने का मन बना लिया है और अब शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर सीखने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन


अपने साथ छेड़छाड़ होने पर पुलिस को सूचित करने से पूर्व छात्राएं स्वयं मनचलोें को स्वयं मुंहतोड़ जवाब दे सकेंगी। उसके बाद पुलिस के हवाले कर बाकी कसर पुलिस द्वारा पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


छात्राओं को आत्म रक्षक बनाने के लिए सर्व शिक्षा के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा दो महीने के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जा रहा है। 15 जनवरी से 15 मार्च तक स्कूलों में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 स्कूलों की 3500 छात्राएं लेनी ट्रेनिंग
जिले के 29 स्कूलोें मेें मिलने वाले प्रशिक्षण से जिले की करीब 35 सौ छात्राएं आत्मनिर्भर और आत्मरक्षण के गुरु सीख पाएंगी। छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए विभाग द्वारा 18 अनुदेशों को पहले से ही रख लिया गया है। प्रतिदिन एक घंटे के प्रशिक्षण शिविर में छात्राएं आत्मरक्षा के साथ-साथ शारीरिक रुप से भी दृढ़ होंगी।


दो महीने चलेगा शिविर

जिले के 29 राजकीय स्कूलों की नौवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राएं अगले दो महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग द्वारा उन स्कूलों को चिन्हित किया गया है, जिनमें छात्राआें की संख्या अधिक है। 60 घंटों के प्रशिक्षण शिविर में छात्राएं छेड़छाड़ करने वालों से मुकाबला करने में सक्षम बनेंगी। शिविर में छात्राएं जूडो, कराटे, बाल छुड़वाना, बाजू छुड़वाना, दाईं और बाईं साइड से पंचिंग, ग्रीपिंग, क्लीपिंग, पंचिंग ब्लॉकिंग, कालर छुड़वाना, पटखनी देना, गर्दन छुड़वाना और कोहनी मारने जैसे दूसरे गुर सीखेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed