फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   students reached centre, but KU forget to send question paper

केयू की लापरवाही, सेंटर पर नहीं भेजे एमकॉम के प्रश्न पत्र

Wed, 01 Jan 2014 11:55 PM IST
करनाल
करनाल Updated Wed, 01 Jan 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
students reached centre, but KU forget to send question paper
करनाल शहर के दयाल सिंह कालेज में बुधवार को परीक्षा देने के लिए एमकॉम थर्ड ईयर के छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जहां एक ओर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए प्रश्न पत्र तक नहीं भेजे, वहीं, परीक्षा देने आए छात्रों के लिए विश्वविद्यालय ने कट लिस्ट तक नहीं भेजी। इस वजह से परीक्षा केंद्र अधिकारियों को यह भी मालूम नहीं था कि कितने विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे और उनका सीटिंग प्लान क्या होगा।

नतीजा यह हुआ कि परीक्षा केंद्र अधीक्षक और छात्रों को बड़ी दिक्कत झेलनी पड़ी। परीक्षा अधीक्षक ने दूसरे केंद्र से प्रश्न पत्र मंगवाए और इस वजह से परीक्षा करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुई। जिसके बाद परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने परीक्षा देने आए छात्रों को पेपर करने के लिए आधे घंटे का अतिरिक्त समय दिया। नए वर्ष के पहले दिन ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण छात्रों को मुश्किल में डाल दिया।
विज्ञापन


पचास छात्रों कट लिस्ट नहीं भेजी
कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी की ओर से करीब 50 छात्रों के नाम की कट लिस्ट परीक्षा केंद्र अधीक्षक को नहीं भेजी गई। इतना ही नहीं परीक्षा देने आए छात्रों के लिए प्रश्न पत्र भी नहीं भेजे गए। परीक्षा केंद्र अधीक्षक और स्टाफ के सहयोग से छात्रों को किसी तरह नियंत्रण मेें रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे कालेजों से प्रशभन पत्र मंगवाए गए। इसके बाद परीक्षा प्रारंभ हो सकी। परीक्षा देने आए कई छात्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उनके  घर रोल नंबर भेजे गए। जिसके अनुसार, उन्हें करनाल-7 परीक्षा केंद्र, जोकि दयाल सिंह कालेज दर्शाया गया था।

डेटशीट में पहली जनवरी की परीक्षा दर्शाई गई है। लेकिन परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र नहीं भेजे गए। ऐसे में फजीहत होना लाजिमी है। उन्होंने बताया कि उनके रोल नंबर की कट लिस्ट तक बोर्ड पर लगाई नहीं गई थी, इस कारण उन्हें काफी परेशानी हुई।


वहीं, परीक्षा केंद्र अधीक्षक एसबी शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रशभन पत्र नहीं पहुंच सके, इस कारण परीक्षा में देरी हुई और परीक्षा आधे घंटा देरी से शुरू हुई। विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार, दूसरे स्थान से प्रश्न पत्र मंगवाने पडे़। वहीं, परीक्षा में आए छात्रों को आधे घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed