फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students passed in foundation took part in admission counselling.

Karnal News: दाखिला काउंसलिंग में शामिल हुए बुनियाद के उत्तीर्ण विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Students passed in foundation took part in admission counselling.
- 289 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की है परीक्षा, 79 हैं प्रतीक्षा सूची में, प्रदेश में 24 जून से तीन जुलाई तक नौ चरणों में आयोजित किया जा रहा जिला स्तरीय प्रशिक्षण काउंसलिंग कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मिशन बुनियाद कार्यक्रम सत्र 2024-26 के लिए प्रवेश परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए वीरवार को प्रवेश परामर्श सत्र आयोजित किया गया। यहां पहले आओ पहले पाओ के आधार पर विद्यार्थियों को पसंदीदा केंद्र आवंटित किए गए।
विज्ञापन


वीरवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में आयोजित काउंसलिंग में 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया और एसएलसी जमा करवाए। शेष विद्यार्थियों के एसएलसी शीघ्र जमा करवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा का परिणाम 26 मई को जारी किया गया था। इसमें करनाल जिले से 289 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें से 210 विद्यार्थियों का चयन जिले के पांच बुनियाद केंद्रों में दाखिले के लिए हुआ है जबकि 79 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 24 जून से तीन जुलाई तक अलग-अलग नौ चरण में जिलावार दाखिला काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुनियाद कार्यक्रम सत्र 2024-26 के लिए कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं 27 मई से आरंभ करने के निर्देश दिए थे। निदेशालय की ओर से जारी निर्देशानुसार बुनियाद कार्यक्रम के तहत सत्र 2024-26 के लिए चयनित कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों का दाखिला उन्हें आवंटित किए गए बुनियाद केंद्र में करवाया जाना है। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान बुनियाद केंद्रों के मुखिया भी मौजूद रहे। ब्यूरो

--
विद्यार्थी आईटी व नीट की करते हैं कोचिंग

बुनियाद योजना के तहत परीक्षा के माध्यम से जिले से नौवीं कक्षा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इन विद्यार्थियों को सेंटर में दो वर्ष के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाती है। ये विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई भी कर सकते हैं और दो वर्ष की ऑनलाइन कोचिंग लेने के बाद विद्यार्थी सुपर-100 के अंतर्गत आईटी व नीट की प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए परीक्षा दे सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्ष यानी 11वीं व 12वीं में आईटी व नीट प्रतियोगी परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है।



जिले में कहां-कहां चल रहे बुनियाद केंद्र

खंड
स्कूल

करनाल
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मॉडल टाउन

असंध
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध
इंद्री
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री

नीलोखेड़ी पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी
घरौंडा
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय घरौंडा




मिशन बुनियाद कार्यक्रम सत्र 2024-26 के लिए कक्षाएं 27 मई से आरंभ हो चुकी हैं। उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बुधवार को प्रवेश परामर्श सत्र आयोजित किया गया। यहां पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर विद्यार्थियों को केंद्र आवंटित किए गए।

- दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed