फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students of Karnal winners in Essay, Drama, Quiz and Painting

निबंध, नाटक, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग में करनाल के विद्यार्थी विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Students of Karnal winners in Essay, Drama, Quiz and Painting
67: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोग?
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से मंडल स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में हुई प्रतियोगिता में करनाल के अलावा कैथल और पानीपत जिले के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 10 विधाओं में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। नाटक, पेंटिंग और निबंध के माध्यम से विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण और बेटियों को अत्याचारों से बचाने का संदेश दिया।
निबंध, नाटक, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग में करनाल के विद्यार्थी विजेता रहे। वहीं नारा लेखन, डॉक्यूमेंटरी, पीपीटी और भाषण में कैथल व कविता पाठ और वाद विवाद प्रतियोगिता में पानीपत के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। विजेता टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ प्रतियोगिताओं के प्रति भावना दिखाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा पहुंचे। वहीं उप शिक्षा अधिकारी चंद्रेश विज ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम प्रभारी निगदू स्कूल के प्रिंसिपल धर्मपाल व नोडल अधिकारी दिनेश अत्री ने उनका स्वागत किया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता अरोड़ा का विशेष योगदान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
निबंध लेखन : जीजीएसएसएस जुंडला करनाल प्रथम, जीएसएसएस जाटल पानीपत द्वितीय, जीएसएसएस इंद्री तृतीय
नाटक : जीएसएसएस नीलोखेड़ी करनाल प्रथम, जीएमएसएसएस पानीपत द्वितीय, हिंदू गर्ल्स स्कूल कैथल तृतीय
प्रश्नोत्तरी : जीएसएसएस बल्ला करनाल प्रथम, जीएसएसएस सिठाना पानीपत द्वितीय, एएमएसएसएस रामगढ़ कैथल तृतीय
पेंटिंग : जीएसएसएस अराईंपुरा करनाल प्रथम, आर्य गर्ल्स स्कूल पानीपत द्वितीय, एसडी विद्या मंदिर पानीपत तृतीय
नारा लेखन : एएमएसएसएस रामगढ़ कैथल प्रथम, जीएसएसएस चिढ़ाव द्वितीय, हेरिटेज इंटरनेशनल कैथल तृतीय
डॉक्यूमेंटरी : जीएसएसएस चीका कैथल प्रथम, जीएसएसएस तरावड़ी द्वितीय, जीएसएसएस पानीपत तृतीय
पीपीटी : एएमएसएसएस रामगढ़ कैथल प्रथम, माइलस्टोन स्कूल कैथल द्वितीय, जीएसएसएस पानीपत तृतीय
भाषण : माइलस्टोन स्कूल कैथल प्रथम, एसडी विद्या मंदिर पानीपत द्वितीय, जीएसएसएस मंजूरा करनाल तृतीय
कविता : बाल विकास मंदिर पानीपत प्रथम, जीएसएसएस गुढ़ा करनाल द्वितीय, जीएसएसएसएस मतलौडा पानीपत तृतीय
वाद विवाद : आरोही मॉडल स्कूल पानीपत प्रथम, हिंदू गर्ल्स स्कूल कैथल द्वितीय, जीएसएसएस उग्रा खेड़ी पानीपत तृतीय

64:नशे की गिरफ्त में जा रहे युवाओं की हालत को नाटक के माध्यम से बच्चो ने किया प्रस्तुत..... डीएवी पुलिस

64:नशे की गिरफ्त में जा रहे युवाओं की हालत को नाटक के माध्यम से बच्चो ने किया प्रस्तुत..... डीएवी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed