फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students deprived of merit scholarship scheme due to strike of Patwaris

Karnal News: पटवारियों की हड़ताल से छात्र मेधावी छात्रवृत्ति योजना से वंचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Students deprived of merit scholarship scheme due to strike of Patwaris
करनाल। पटवारियों की हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के रिहायशी प्रमाणपत्र नहीं बन पाए। इस कारण सैकड़ों ग्रामीण छात्रों को जिला कल्याण विभाग की आंबेडकर मेधावी छात्र योजना से वंचित होना पड़ा। योजना के तहत आवेदन के लिए 31 जनवरी 2024 अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इस कारण से जहां ग्रामीण छात्रों को नुकसान हुआ है, वहीं फाइलों पर पटवारी की रिपोर्ट न होने से रिहायशी प्रमाणपत्र के लिए आवेदन नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में सरल केंद्र में प्रमाणपत्रों की फाइलों को स्वीकृत करने वाले लिपिक राममेहर ने बताया कि जहां पहले ग्रामीण क्षेत्र से रोजाना 100 से 150 तक रिहायशी प्रमाणपत्रों की फाइलें पटवारी के रिपोर्ट उपरांत स्वीकृत होने के लिए आती थी वहीं अब केवल 20 से 30 फाइलें शहरी क्षेत्र की ही आ रही हैं।
विज्ञापन


सातवें चरण के अंतिम दिन भी जारी रहा धरना

जिलेभर के पटवारियों व कानूनगो का धरना प्रदर्शन सातवें चरण के अंतिम दिन भी जारी रहा। यह धरना तीन जनवरी से जारी है और वीरवार से धरना आठवें चरण में प्रवेश कर जाएगा। आठवें चरण में धरना दो फरवरी तक जारी रहेगा। बारिश में भी पटवारी धरना स्थल पर डटे रहे। मौके पर धीरज सेठी, उपप्रधान कश्मीर सिंह, गुलजार, अमन कुमार ,पाला राम, राममेहर, प्रदीप मान, प्रमोद वर्मा मौजूद रहे। दो फरवरी को होगी वार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रधान पदम कुमार ने बताया कि दो फरवरी को दूसरे चरण की वार्ता वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। यह वार्ता चंडीगढ़ में राजस्व विभाग के सचिव से होगी। इस दौरान एसोसिएशन की मांगों पर चर्चा होगी। पदम ने बताया कि सरकार जब तक मांगें नहीं मानती यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed