फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students demonstrated at the small secretariat to cancel the bond policy

बॉन्ड पॉलिसी रद करवाने को लेकर विद्यार्थियों ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated at the small secretariat to cancel the bond policy
52: लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते कल्पना चावला मेडिकल कालेज के छात्र। अमर उजाला
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस विद्यार्थियों ने शुक्रवार को बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया और डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार विद्यार्थी पिछले 16 दिन से कक्षाएं तक नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि सरकार की इस बॉन्ड नीति के तहत एमबीबीएस के कोर्स की फीस बढ़ा दी गई है। अब एमबीबीएस करने वाले छात्रों को हर साल नौ लाख 20 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। इसके साथ 80 हजार रुपये फीस भी जमा करवानी होगी। ऐसे में हर साल छात्रों को 10 लाख रुपये कॉलेज में जमा कराने होंगे। छात्रों ने बताया कि चार साल के कोर्स में एमबीबीएस के छात्रों को 40 लाख रुपये की फीस जमा करानी होगी। जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर हैं। वह एबीबीएस का कोर्स नहीं कर पाएंगे। जिससे बॉन्ड नीति के खिलाफ एमबीबीएस के छात्रों में रोष है। छात्राओं ने सरकार से मांग कि है कि बॉन्ड नीति को वापस लिया जाए ताकि छात्र एमबीबीएस का कोर्स आसानी से कर सकें। छात्रों का कहना है कि शासन और प्रशासन उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed