फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students are looking at Bhakra

छात्रों को दिनभर भाखड़ा में ढूंढते रहे गोताखोर

Fri, 22 Nov 2013 11:50 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Nov 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
Students are looking at Bhakra
कुरुक्षेत्र के गुरुनानक पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस पूरा दिन गोताखोरों के साथ मिर्जापुर के पास भाखड़ा नहर में जांच करती रही।
विज्ञापन


कुछ लोग तो नहर के किनारे-किनारे दूर तक भी बच्चों की तलाश करते रहे। वहीं दोनों परिवारों के लोग भी नहर के पास ही मौजूद रहे। लापता बच्चों में से एक के पिता आर्मी में सूबेदार हैं वह भी यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार को गुरुनानक पब्लिक स्कूल के दो छात्र सेक्टर-7 वासी गौरव पुत्र सूबेदार चंद्रभान सिंह और पटियाला बैंक कॉलोनी निवासी विजय पुत्र शिक्षक राजपाल की वर्दी, स्कूल बैग और मोटरसाइकिल गांव मिर्जापुर के पास भाखड़ा नहर के किनारे लावारिस हालत में पड़े मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू करते हुए दोनों बच्चों के परिजनों को सूचित किया था। शुक्रवार सुबह थाना केयूके प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से नहर में विद्यार्थियों की तलाश शुरू की।

इसके अलावा मौके पर एसडीएम अशोक बांसल भी पहुंच गए और मौके का मुआयना किया। देर शाम तक गोताखोर और पुलिस नहर में जांच करती रही, लेकिन दोनों विद्यार्थियों का कोई भी सुराग नहीं लगा। नहर किनारे पहुंचे गुरुनानक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल बलदेव सिंह ने बताया कि दोनों विद्यार्थी विज्ञान संकाय के थे और पढ़ाई में काफी अच्छे थे।


बताया गया है कि बारहवीं कक्षा का छात्र गौरव वीरवार को स्कूल में नहीं आया था। वहीं विजय पेट में दर्द होने की अर्जी अपने भाई को देकर घर की ओर निकला था।

प्रिंसिपल बलदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके स्कूल से टूर राजस्थान के लिए जाना था उसे भी रद कर दिया गया है। इतना ही नहीं दोनों छात्र गत दिवस ही एक अन्य स्कूल के विद्यार्थी से कपड़े भी लेकर गए थे। आशंका यह भी जताई जा रही है कि ये दोनों छात्र कहीं और जगह न चले गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed