फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   student take poison, dead

पढ़ाई के लिए दबाव डाला तो छात्रा ने दी जान

Wed, 31 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Wed, 31 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
student take poison, dead
जहर, सुसाइड, हत्या
गांव कुंजपुरा में पढ़ाई का दबाव डालने पर दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस लड़की के जहर निगलने के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस जांच अधिकारी महाबीर ने बताया कि रजनी (16) वासी कुंजपुरा ने सोमवार करीब दस बजे घर पर रखी कोई जहरीली दवा निगल ली। उसे इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर होते देख परिजन निजी अस्पताल में ले गए, जहां रात 12 बजे लड़की ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि उसकी दसवीं कक्षा में कंपार्टमेंट आ गई थी। इस कारण पढ़ने से मना करती थी, परिजनों ने उसे पढ़ने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। परिजनों के बार-बार कहने से तंग आकर उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed