फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   student killed in accident

हादसे में 8वीं के छात्र की मौत

Tue, 28 Jan 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इंद्री
अमर उजाला ब्यूरो/इंद्री Updated Tue, 28 Jan 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
student killed in accident
गांव नौरता के समीप करनाल-यमुनानगर स्टेट हाइवे पर एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 8वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटनास्थल से चालक ट्रक सहित फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसके विरोध में मार्ग पर जाम भी लगाया।
विज्ञापन


गांव जनेसरो निवासी 16 वर्षीय नीरज मंगलवार सुबह साइकिल पर सवार होकर नौरता की ओर जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। दुर्घटना के पश्चात ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किशोर को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज स्थित ट्रामा सेंटर भेजा, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी अनिल कुंडू ने बताया कि छात्र नीरज साइकिल पर गांव से सामान लेकर नौरता की ओर गया था। दुर्घटना के पश्चात आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में स्पीड ब्रेकर नहीं बने तो करेगें रोड जाम
दुर्घटना के पश्चात क्षेत्र के ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया। ग्रामीण धर्मबीर, हवा सिंह, ज्ञान सिंह, बलवान, योगेश कुमार, मूर्ति देवी पंच ने बताया कि गांव के समीप दो दिन में स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए तो ग्रामीण स्टेट हाइवे को पूरी तरह जाम कर देंगे।


इससे पूर्व ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप इंद्री मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट के पश्चात दुर्घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी इंद्री बलजिंद्र सिंह और थाना प्रभारी अनिल कुंडू ने ग्रामीणों को स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed