फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   student give laptop

10वीं के तीन वर्षों के 14 मेधावियों को कल मिलेंगे लैपटॉप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
student give laptop
हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में तीन वर्षों के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इस सूची में अपने जिले के कुल 14 मेधावी विद्यार्थियों का नाम है। जिन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से जारी सूची में 11 बेटियां और तीन बेटों का नाम है। पहले इन्हें तीन जुलाई को जिलास्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किए जाने की योजना थी, लेकिन बाद में विभाग की ओर से कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। अब 26 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे होने वाले कार्यक्रम में डीसी विनय प्रताप और जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल लैपटॉप देकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई के विद्यार्थी महरूम
प्रदेश में अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने यह घोषणा तीन साल पहले की थी, लेकिन तीन साल तक मेधावी विद्यार्थियों को यह लैपटॉप नहीं दिए गए। इसलिए अब सरकार 2016, 2017 और 2018 में हुई दसवीं कक्षा के मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को एक साथ लैपटॉप प्रदान करेगी, लेकिन इस बार भी केवल हरियाणा बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को ही लैपटॉप मिलेंगे। जबकि सीबीएसई के विद्यार्थियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

2018-19 के नौ और 2016-17 के दो विद्यार्थी
विभाग की ओर से जारी सूची में वर्ष 2018-19 के नौ विद्यार्थियों के नाम हैं। इनमें सात बेटियां हैं, जबकि 2017-18 की सूची में तीन विद्यार्थी और 2016-17 की सूची में दो बेटियों के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में इन विद्यार्थियों के हैं नाम
वर्ष- 2018-19
नाम- स्कूल
1. मौसम- आर्य पब्लिक स्कूल बल्ला
2. अनुराधा- सरस्वती विद्या मंदिर राहड़ा
3. सिमरनजोत- शहीद भगत सिंह सी. से. स्कूल भादसों
4. प्रीति कुमारी- संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल, निर्मल धाम
5. साक्षी बुरमन- जय हिंद पब्लिक स्कूल, नग्ला फार्म
6. प्रीति- संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल, निर्मल धाम
7. वनीता- पारस पब्लिक स्कूल, निर्मल विहार
8. पारस कुमार- पारस पब्लिक स्कूल, निर्मल विहार
9. अक्षय कुमार- जैन गर्ल्स सी. से. स्कूल
वर्ष 2017-18
1. हितेश सिंह- गुरु नानक गर्ल्स सी. से. स्कूल
2. अमनदीप कौर- अनेजा सिटी हार्ट हाई स्कूल, इंद्री
3. मीनाक्षी- होली चाइल्ड पब्लिक सी. से. स्कूल, इंद्री
वर्ष 2016-17
1. नीशू गर्ग- आर्य शिक्षा निकेतन सी. से. स्कूल बुढ़नपुरबाद
2. मुस्कान- नेहरु सी. से. स्कूल हेबतपुर।
शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में 14 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी उपस्थित होंगे। -सपना जैन, डिप्टी डीईओ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed