फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strong women honored with Women Icon Award

Karnal News: वूमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित हुईं सशक्त महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Strong women honored with Women Icon Award
वूमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित हुईं सशक्त महिलाएं
- एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अंतरिक्ष परी कल्पना चावला के स्मृति दिवस के अवसर पर शनिवार देर शाम को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन की ओर से शहर के एक निजी रेस्तरां में नेशनल वूमेन आइकन अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों की 39 सशक्त महिलाओं को नेशनल वूमेन आइकन अवार्ड से व सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता अरुण बख्शी, हरियाणवी अभिनेत्री शिखा राघव और अंशु राणा ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम नेशनल सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में हुआ। इसके अध्यक्ष डॉ. रंजोध सिंह एवं चीफ गेस्ट डॉ. धनबीर सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. बलविंद्र सिंह, इंस्पेक्टर निर्मल बूरा, सुमन सूद, रणधीर सिंह संधू, कल्पना रंगा, विशाल काठ, गौरव गाबा, पवन शर्मा, अजीत राही, पंकज गर्ग, आशीष मलिक रहे।
विज्ञापन

नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए विशेष कार्य कर रही है। फाउंडेशन का करप्शन फ्री इंडिया एवं सत्यनिष्ठा शपथ अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से रिश्वत मुक्त अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन की ओर से गुंजन भटनागर, रेनू शर्मा, प्रियंका, डॉ. निशा गुप्ता, अनीता राही, अनीता कौशिक, सनमदीप कौर, नवजोत, सोनिया, नीना शर्मा, जैसमीन गर्ग, डॉ. अनुराधा नागिया, डॉ दीप्ति शर्मा, वैष्णवी, परमजीत हांडा, आदिति मलिक, महक, अमिता मेहता, हरप्रीत कौर आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed