फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strong sunshine for four days, then the weather will change

Karnal News: चार दिनों तक तेज धूप, फिर बदलेगा मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:43 AM IST
विज्ञापन
Strong sunshine for four days, then the weather will change
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में शुक्रवार को दिनभर तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। खेतों में धान की कटाई एक बार जोरशोर से शुरू हो गई है। आगामी चार दिनों तक अभी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है, हालांकि बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है लेकिन 25 सितंबर से या उसके बाद मौसम एक बार फिर बदल सकता है।
शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिली तो अधिकतम तापमान बढ़ने लगा। जिसके कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। उमस से लोगों को दिक्कत हुई लेकिन धान की कटाई के लिए मौसम अनुकूल हो गया। खेतों में गिरी पड़ी धान की फसल को भी धूप लगने के बाद किसानों ने काटना शुरू किया है। पिछले दिनों हुई तेज बारिश व हवाएं चलने के कारण हजारों एकड़ खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई थी। दिनभर की तेज धूप के बाद खेतों में धान की कटाई तेज हो गई।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.0 व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर 25 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने तथा नमी वाली हवाएं में कमी आने की संभावना से राज्य में 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क परंतु उत्तरी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। 25 सितंबर के बाद नमी वाली हवा चलने की संभावना से राज्य में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed