फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strike today, the administration also changed gears

हड़ताल आज से, प्रशासन ने भी कमर कसी

Mon, 20 Jan 2014 12:52 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 20 Jan 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Strike today, the administration also changed gears
प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे और अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम करेंगे। हड़ताल के दौरान अव्यवस्थाओं से निपटने के लिए उधर जिला प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए जिला स्तर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन


वहीं, सर्वकर्मचारी संघ से जुड़ीं यूनियनें इस हड़ताल को सफल बनाने की तैयारियों में जुटी है।

हरियाणा सर्वकर्मचारी संघ के कुरुक्षेत्र डिपू प्रधान रामकुमार ने बताया कि 20 जनवरी को प्रदेश स्तरीय हड़ताल का व्यापक असर कुरुक्षेत्र में भी रहेगा।

उन्होंने बताया कि रोडवेज से जुड़ी सभी संगठन हड़ताल में पूर्ण रूप से भाग लेंगे और रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह हड़ताल 20 से 23 जनवरी तक होगी।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा सर्वकर्मचारी तालमेल कमेटी जिला संयोजक बरखाराम जास्ट व संतकुमार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी नेताओं से बातचीत कर उनकी मांगों के समाधान करने की स्थान पर हड़ताल को विफल करने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हड़ताल से पूर्व एक मोटरसाइकिल-स्कूटर रैली निकाली जाएगी, ताकि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों को छोड़कर उनकी मांगों को विचार करके लागू करे। उन्हाेंने कहा कि सभी विभागों में हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए कर्मचारी नेताओं की ड्यूटियां लगा दी है।


जनता को परेशान करना नहीं मकसद
सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान एवं तालमेल कमेटी के संयोजक संत कुमार ने बताया कि कर्मचारियों का मकसद आम लोगों को परेशान करना नहीं है, बल्कि सरकार कर्मचारियों की मांगें समय पर पूरी करके इस हड़ताल को रोक सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार 20 जनवरी से पहले कर्मचारी संगठनों से बातचीत करके इसका हल निकाल सकती है अन्यथा हड़ताल निश्चित रूप से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed