फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strictness increased... if you want ration then use less electricity

Karnal News: बढ़ी सख्ती...राशन चाहिए तो बिजली कम जलाइए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Strictness increased... if you want ration then use less electricity
करनाल। नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) की ओर से प्रदेशभर के बीपीएल कार्ड धारकों की फिर से छंटनी शुरू हो गई है। अब बिजली का बिल सालाना 30 हजार रुपये से ज्यादा आने पर बीपीएल कार्ड रद्द किए जा रहे हैं। यदि राशन चाहिए तो बिजली का उपयोग कम करना होगा।
विज्ञापन

इससे पहले बीपीएल कार्ड कटने के संदेश मोबाइल के माध्यम से प्राप्त होते थे लेकिन अब उपभोक्ताओं को डिपो होल्डर पर जाकर पता चल रहा है कि उनका राशन कार्ड रद्द हो गया है। अटल सेवा केंद्र या सीएससी के माध्यम से उपभोक्ता की ओर से राशन कार्ड रद्द किए जाने का कारण पता करने पर उनका सालाना बिजली बिल 30 हजार से ज्यादा होना बताया जा रहा है। जनवरी से जुलाई तक करनाल में 40 से ज्यादा राशन कार्ड रद्द किए जा चुके है। इधर उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली के दामों में बढ़ोतरी होने से उनका प्रतिमाह का बिजली बिल दोगुना हो गया है। संवाद
विज्ञापन

जानकारी जुटाई जा रही
सीआरआईडी की ओर से किसानों की हर छह माह में बेची जाने वाली फसल, उनके नाम जमीन, परिवार की कुल आमदनी, किसी सदस्य के सालाना आयकर रिटर्न भरने आदि जानकारी जुटाई जा रही है। मानक से अधिक आमदनी या अन्य कारण पर बीपीएल, आयुष्मान व हैप्पी कार्ड की सुविधा रद्द कर दी जाएगी। 400 गज से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में और 100 गज से ज्यादा शहरी क्षेत्र में मकान होने पर, सालाना आईटीआर भरने, प्रतिमाह तनख्वाह 20 हजार से ज्यादा होने और 150 सीसी बाइक होने पर आप बीपीएल श्रेणी से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बीपीएल कार्ड धारकों का ब्यौरा
सेंटर कुल कार्ड धारक (बीपीएल व एएवाई)
असंध 44821
घरौंडा 47284
इंद्री 34022
जुंडला 11365
करनाल 80500
कुंजपुरा 15155
नीलोखेड़ी 22373
निसिंग 21253
तरावड़ी 25247
जिले में बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या पिछले सात माह में तेजी से घटी है। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग का कार्य कार्ड धारकों को राशन देने का है। जो कार्ड धारक बीपीएल के पात्र नहीं है उनके परिवार पहचान पत्र में सालाना आय बढ़ने के कारण राशन कार्ड स्वतः ही कट रहे हैं। प्रार्थी की संपत्ति, साधन और सालाना आय का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। - अनिल कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed