{"_id":"6ac6b3f2cf03258e9e0d15f4","slug":"street-light-complaints-must-be-resolved-within-24-hours-karnal-news-c-18-knl1018-1007755-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 24 घंटे में दूर करनी होंगी स्ट्रीट लाइट की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 24 घंटे में दूर करनी होंगी स्ट्रीट लाइट की शिकायतें
विज्ञापन
करनाल। त्योहारी सीजन के मद्देनजर करनाल नगर निगम ने शहर की रोशनी व्यवस्था को तेज कर दिया है। निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने बुधवार को विद्युत शाखा के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शहर में कहीं भी प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों का 24 घंटे के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए।
नई अधिकृत कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए दो दिन में सर्वे पूरा करने के लिए कहा गया। इसके बाद इन कॉलोनियों में काम शुरू किया जाएगा। गुरुनानक पुरा क्षेत्र में भी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
शहर के प्रत्येक वार्ड में दो-दो हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना की समीक्षा हुई। 40 में से 29 हाई मास्ट लाइट लगाई जा चुकी हैं। शेष 11 का काम 10 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रकाश व्यवस्था के रखरखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत समाधान न होने पर संबंधित एजेंसी पर नियमानुसार पेनल्टी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के निर्देश
शहर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची गई। निगम के अनुसार, शहर में कुल 129 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से 127 कैमरे फिलहाल चालू हालत में हैं। खराब पड़े दो कैमरों को जल्द दुरुस्त करने की प्रक्रिया जारी है। निगमायुक्त ने सभी कैमरों की नियमित जांच के निर्देश दिए।
स्ट्रीट लाइटों की जांच होगी
नगर निगम हाउस की बैठक में पांच स्ट्रीट लाइट कार्य स्वीकृत हुए थे। इनमें से चार कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। एक कार्य का अनुमान तकनीकी मूल्यांकन की प्रक्रिया में है। निगमायुक्त ने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य सड़कों, बाजारों, चौक-चौराहों और पार्कों में लगी लाइटों की विशेष जांच होगी।